IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान के प्लेयर्स से हुई भारी मिस्टेक, केएल राहुल को मिला जीवनदान​

भारतीय टीम साल 2026 का पहला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के बॉलर्स ने पहले घंटे के खेल के दौरान खुलकर बैटिंग करने का मौका नहीं दिया। इस दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को कुछ मौके भी मिले। लेकिन जायसवाल उस मौके का फायदा नहीं उठा पाए। इसके चलते ही टीम इंडिया ने 50 रन से पहले ही ओपनर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया।

IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान के प्लेयर्स से हुई भारी मिस्टेक, केएल राहुल को मिला जीवनदान​

अफगानी गेंदबाजों के सामने खुलकर बैटिंग नहीं कर पाए जायसवाल

मुल्लांपुर टेस्ट मैच के पहले दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बहुत ही सटीक और कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने भारतीय ओपनर्स, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को आसानी से रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। गेंदबाजों के इसी शानदार दबाव की वजह से मैच के शुरुआती 12 ओवरों में ही अफगानिस्तान के पास विकेट लेने के तीन बड़े मौके आए। हालांकि कभी अंपायर की चूक और कभी अफगानी प्लेयर्स अपनी खुद की गलतियों की वजह से वे इनमें से दो मौकों का फायदा नहीं उठा सके। विकेट लेने का पहला मौका छठे ओवर में बना जब जायसवाल के बल्ले का किनारा लेकर गेंद गली के फील्डर के पास से निकल गई, इस दौरान उनके फील्डर्स वहां कैच नहीं पकड़ सके।

केएल राहुल को अंपायर ने नहीं दिया आउट

टीम इंडिया की पारी के 11वें ओवर में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब अंपायर और अफगानिस्तान टीम का प्लेयर्स से एक बड़ी गलती हो गई। इस ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल के बल्ले का किनारा लेकर गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई थी। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने आउट की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दे दिया। इसके बाद अफगानिस्तान ने रिव्यू भी नहीं लिया, जबकि टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई थी। उस समय राहुल सिर्फ 16 रन पर खेल रहे थे और भारत का स्कोर 37 रन था।

24 रन बनाकर जायसवाल लौटे पवेलियन

हालांकि अगले ही ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सलीम ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजने का काम किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जायसवाल लेग स्टंप की गेंद को खेलने के चक्कर में विकेटकीपर अफसर जजाई को कैच थमा बैठे। इस बार अंपायर ने आउट देने में कोई गलती नहीं की और जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने पर भारत का कुल स्कोर 41 रन था। वहीं लंच ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 96 रन था।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply