को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले ही टीम के स्टार बैटर विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। अब बीसीसीआई ने इस वनडे सीरीज के लिए विराट कोहील के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। विराट को रिप्लेसमेंट के तौर पर कई खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने बाजी मारी और उनकी भारतीय वनडे टीम में एंट्री हो गई।

कोहली की जगह यशस्वी की टीम में एंट्री
के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने घोषणा की कि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में कोहली की जगह शामिल किया गया है। यह घोषणा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के ऐलान के साथ की गई। जायसवाल अभी मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में जब अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया गया था तब यशस्वी को टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन वो अब टीम में वापस आ चुके हैं। कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं इस पर भी सस्पेंस बन गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल , रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
वैभव की एंट्री, श्रेयस कप्तान, तिलक उपकप्तान, सूर्यकुमार बाहर; आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है।





