लखनऊ के कार्यवाहक महापौर को आवारा कुत्तों ने काटा, नगर निगम की टीम ने पकड़ा कुत्ता​

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की लगातार सख्ती के बावजूद राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह तो हद ही हो गई जब आवारा कुत्तों ने खुद लखनऊ के कार्यवाहक महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी को ही अपना शिकार बना लिया। अलीगंज सेक्टरक्यू में सुबह टहलने निकले अवस्थी पर अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया।

लखनऊ के कार्यवाहक महापौर को आवारा कुत्तों ने काटा, नगर निगम की टीम ने पकड़ा कुत्ता​

किसी ने पाल रखे हैं कुत्ते, सड़क पर रहकर करते हैं हमला

हमले के बाद कार्यवाहक महापौर ने बताया कि इलाके में एक व्यक्ति ने आवारा कुत्तों को पाल रखा है, जो सड़क पर ही रहते हैं और राहगीरों पर हमला करते हैं। उन्होंने बताया कि हमले के तुरंत बाद उन्होंने अपना इलाज करा लिया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम एक्टिव हुई और हमला करने वाले कुत्ते को पकड़ लिया गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह पूरा मामला इस बात का गंभीर सबूत है कि तमाम निर्देशों के बाद भी शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply