पंजाब के नवांशहर में मां का आशिक ही बेटी का हत्यारा निकला। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की है। हत्यारे ने नाबालिग बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसका शव सूटकेस में बंद किया। इसके बाद जंगल ले जाकर जला दिया। नवांशहर पुलिस ने सनसनीखेज मामले में खुलासा किया है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने की थी। जांच के दौरान आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

नवांशहर के एसएसपी तुषार गुप्ता नें प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की मां उषा के साथ प्रेम संबंध थे, लड़की की मां उषा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी लड़की घर से गायब है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया। पुलिस में इस सीसीटीवी की जांच की तो वह फुटेज किसी और लड़की का निकला। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस को शक होने लगा और उन्होंने इस मामले में क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो पूरा खुलासा हो गया।
जंगल में मिला जला हुआ शव
लड़की की मां के साथ जो लड़का पुलिस के पास आया था, वही लड़का एक मोटरसाइकल पर सूटकेस बांध कर लेकर जाता नजर आया। पुलिस ने उस लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का पूरा खुलासा हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की का घर में कत्ल किया और लाश जंगल में फेंकी है। पुलिस ने जंगल पहुंचकर मौके से जली हुई लाश को बरामद किया।
मां के रिश्ते का विरोध करती थी लड़की
इस मामले में एक और खुलासा हुआ है कि लड़की मां के साथ इस रिश्ते का विरोध करती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने 29 मई को घर में अकेली मौजूद नाबालिग राधिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में बंद किया और मोटरसाइकिल पर ले जाकर खुरालगढ़ के जंगल में आग लगाकर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपा को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले की जांच जारी है।




