“बचपन से बहुत मेहनत किया”, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर पिता का पहला रिएक्शन​

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स में चुना गया है। 15 साल के वैभव के चुने जाने पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव ने बचपन से बहुत मेहनत किया है। इसका फल उन्हें मिला है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल 2026 के बाद घर पहुंचने पर वैभव से मिलने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके कारण परिवार वाले ठीक से वैभव से बात भी नहीं कर पाए।

“बचपन से बहुत मेहनत किया”, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर पिता का पहला रिएक्शन​

वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चुने जाने पर उनके पिता ने कहा, “वैभव का सिलेक्शन हुआ। बचपन से बहुत मेहनत किया और मेहनत का ही फल मिल रहा है और देश के लिए खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बस अब यही इच्छा है कि देश के लिए खूब अच्छा खेले। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खूब मैच जिताए खूब रन बनाए।”

वैभव से मिलने के लिए उमड़ी भीड़

संजीव से सवाल हुआ कि उन्होंने हाल ही में मिलने पर वैभव से क्या कहा? इसे लेकर उन्होंने कहा, “मौका नहीं मिला कुछ बातचीत करने का। बहुत भीड़ हो गया। इतने लोग आ गए कि हम लोग बात नहीं कर सके। खाना नहीं खा पाया। उसको शाम में जाना था। सवेरे में लेके भागना पड़ा हमको उससे कुछ नहीं फोन पर आज बात करेंगे अच्छा से।”

Leave a Reply