शुभमन गिल ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में छह शतक जड़ दिए हैं। सालभर से कम समय में उन्होंने 1000 रन ठोक दिए हैं। गिल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन 143 गेंद पर नाबाद 103 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके एक एक छक्का लगाया।

इस पारी के दौरान गिल बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बने। वह इस मुकाम तक सबसे कम पारी में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सिर्फ 14 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया था। सालभर के भीतर 1000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड दिया।
गिल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें कप्तान
गिल भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें कप्तान बन गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गिल ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर पहली बार भारतीय टेस्ट की कप्तानी की। पहली ही पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। इसके बाद उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं। इंग्लैंड दौरे पर ही उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए थे। भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। 113 पारियों में उन्होंने 20 शतक जड़े।
टेस्ट में भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक
20 विराट कोहली ।
11 सुनील गावस्कर ।
9 मोहम्मद अज़हरुद्दीन ।
7 सचिन तेंदुलकर ।
6 शुभमन गिल ।
केएल राहुल ने छठे देश के खिलाफ लगाया शतक
केएल राहुल ने 12 में 9 शतक घर से बाहर लगाए हैं। अफगानिस्तान छठा देश है, जिसके खिलाफ राहुल ने शतक जड़ा। वह आठ देशों के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 5 शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। ।





