सोने से पहले दूध में मखाना पकाकर खा लें, सुकून की आएगी नींद, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं 6 फायदे​

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, काम के तनाव और स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी घंटों नींद न आना एक आम समस्या बन चुका है। नींद पूरी न होने का सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। अक्सर लोग रात में नींद नहीं आने पर नींद की गोली खाते हैं जिससे सेहत पर कई तरह के साइड इफेक्ट होते हैं। आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाली नींद की गोलियों के बजाय, आप नींद लाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा लें। आयुर्वेद में रात की नींद लाने का नेचुरल उपाय मौजूद है।

सोने से पहले दूध में मखाना पकाकर खा लें, सुकून की आएगी नींद, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं 6 फायदे​

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट्स डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, रात को सोने से पहले दूध में मखाना पकाकर पीना अनिद्रा की समस्या को दूर करने का एक अचूक घरेलू नुस्खा हो सकता है। मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व और दूध का कॉम्बिनेशन न सिर्फ दिमाग को शांत करता है, बल्कि शरीर को कई तरह से फायदे भी देता है। आइए आयुर्वेद के जानेमाने विशेषज्ञ से सीधे जानते हैं कि मखाना दूध बनाने का सही तरीका और इससे मिलने वाले 6 बेमिसाल फायदे कौन से हैं।

नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है

डॉक्टर के अनुसार, दूध और मखाने में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है। शरीर में यह सेरोटोनिन और बाद में मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करता है। मेलाटोनिन वो हार्मोन है जो नींद को कंट्रोल करता है। मखाने में मौजूद मैग्नीशियम भी मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है।

हड्डियों को मिल सकता है पोषण

मखाना कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है। वहीं दूध भी कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए फायदेमंद हो सकता है।

स्किन की सेहत में होता है सुधार

डॉक्टर ने बताया अगर आप रोज दूध में मखाना मिलाकर पीते हैं तो मखाने में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही दूध में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड शरीर में कोलेजन निर्माण की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

मखाने में फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च मौजूद होता है, जो आंतों के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। वहीं गर्म दूध कुछ लोगों में कब्ज की समस्या को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

थकान और कमजोरी से मिलती है राहत

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोज रात को सोने से पहले मखाने को दूध में पकाकर खाते हैं तो मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और दूध का प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। मखाना और दूध का कॉम्बिनेशन दिनभर की थकान महसूस करने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।

ओवर ऑल हेल्थ में होता है सुधार

आयुर्वेद में मखाने को शरीर को पोषण देने वाला फूड माना गया है। डॉक्टर के मुताबिक, इसका नियमित सेवन ऊर्जा, इम्यूनिटी और ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

दूध और मखाना लेने का सही तरीका

डॉ. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सलीम के अनुसार, एक गिलास दूध में एक मुट्ठी मखाना, थोड़ी इलायची, 23 केसर के रेशे और एक चम्मच देसी घी को मिलाकर उसका सेवन करें। इसे रात में सोने से लगभग एक घंटा पहले लेना बेहतर माना जाता है। वहीं बच्चों और किशोरों को यह सुबह नाश्ते के समय भी दिया जा सकता है।

मखाना का दूध बनाने की विधि

एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखानों को 23 मिनट हल्का भून लें। अब दूध, केसर और इलायची डालकर 57 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गुनगुना होने पर मखानों को चबाकर खाएं और दूध पी लें।

डिस्क्लेमर: किसी भी घरेलू नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने से पहले, खासकर यदि आपको डायबिटीज, किडनी रोग, दूध से एलर्जी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply