को भारतीय टी20 टीम का कप्तान शनिवार को बनाया गया और इसी दिन उन्होंने टी20 मुंबई 2026 के 12वें मैच में सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में सोबो मुंबई फाल्कन्स ने ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए और इस सीजन में ये ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की लगातार तीसरी हार रही।

टी20 मुंबई 2026 के 12वें मैच में सोबो मुंबई फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद ट्रायम्फ्स नाइट्स ने पहली पारी में 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। सोबो मुंबई फाल्कन्स को जीत के लिए 148 रन का ज्यादा बड़ा टारगेट नहीं मिला था और इस टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाए और मैच जीत लिया। श्रेयस अय्यर को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए आदित्य तारे कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने इस मैच में ट्रायम्फ्स नाइट्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली जबकि रन चेज करते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और उनके बल्ले से 36 गेंदों पर 61 रन निकले। श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 5 चौके भी लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 169.44 का रहा। गौतम भरत ने भी टीम के लिए 19 गेंदों पर 26 रन बनाए। श्रेयस ने अपनी पारी से टीम को जीत की राह पर ला दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं मुंबई के खिलाफ ट्रायम्फ्स नाइट्स की तरफ से हितेश कदम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।
सूर्यकुमार यादव की पारी हुई बेकार
सोबो मुंबई के खिलाफ का बल्ला चला और उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 24 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेली तो वहीं नूतन कुमार ने 32 गेंदों पर 34 रन बनाए। सूर्यकुमार की पारी की वजह से उनकी टीम का स्कोर 147 रन तक पहुंच पाया था। ट्रायम्फ्स नाइट्स के अन्य बल्लेबाज इस मैच में नहीं चल पाए। वहीं ट्रायम्फ्स नाइट्स के खिलाफ सोबो मुंबई की तरफ से प्रथमेश डाके ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट भी लिए। यश डिचोलकर को दो सफलता मिली।
वैभव की एंट्री, श्रेयस कप्तान, तिलक उपकप्तान, सूर्यकुमार बाहर; आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस टीम के नए कप्तान बने हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।




