जान्हवी कपूर ‘पेद्दी’ में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान? डायरेक्टर पर चिल्लाए राम चरण​

बेशक, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की खूब तारीफ हो रही है और यह बंपर कमा रही है, पर इसमें जान्हवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने इसे ‘महिलाओं का अपमान’ और ‘अश्लील’ बताया। कई सीन्स पर विवाद हो रहा है, जिनमें जान्हवी कपूर हैं। मेकर्स पर उन्हें फिल्म में ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने के आरोप लगे, जिसके बाद डायरेक्टर बुच्‍ची बाबू सना ने ऐलान किया कि ‘पेद्दी’ के सभी विवादित सीन्स बदले जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स वायरल हो रही हैं, जिन्हें जान्हवी कपूर के फैन क्लब्स ने शेयर किया है। इनमें जान्हवी ‘पेद्दी’ में कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर हिचक रही हैं और आपत्ति जताई है।

जान्हवी कपूर ‘पेद्दी’ में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान? डायरेक्टर पर चिल्लाए राम चरण​

फैन क्लब्स का दावा है कि ये निजी चैट जान्हवी और उनके फैंस की हैं। चैट में जान्हवी बता रही हैं कि किस तरह उन्होंने ‘पेद्दी’ के मेकर्स से साफ कह दिया था कि फिल्म में कमर या ब्रेस्ट के कोई शॉट नहीं होंगे।

जान्हवी ने कैमरा एंगल पर जताई थी आपत्ति
वायरल हो रही लीक चैट के अनुसार, जाह्नवी ने कैमरा एंगल पर आपत्ति जताई थी और राम चरण ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए ऐसे एंगल इस्तेमाल करने से मना किया था। सोशल मीडिया पर फैले स्क्रीनशॉट्स में जान्हवी अपने किरदार अचियम्मा से जुड़े सीन्स की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ खास कैमरा एंगल पर आपत्ति जताते दिख रही हैं।

जान्हवी की कथित लीक चैट

‘ब्रेस्ट और कमर के शॉट न लें’, डायरेक्टर पर राम चरण चिल्लाए थे
30 अक्टूबर 2025 को किए एक मैसेज में जाह्नवी कपूर ने कथित तौर पर लिखा, ‘मैंने उनसे कहा था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉट न लें।’ एक अन्य मैसेज, जिसने काफी ध्यान खींचा है, उससे पता चलता है कि जान्हवी के कोस्टार राम चरण ने भी जान्हवी का सपोर्ट किया था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, जाह्नवी ने लिखा, ‘और राम सर बहुत अच्छे हैं। वो डायरेक्टर पर चिल्लाए भी और कहा था कि तुम फिर कभी उसके ऐसे एंगल्स क्लिक नहीं करोगे। तो वो गुस्सा हो गए थे।’

एक चैट में जान्हवी ने कहा साउथ में ऐसा होता रहता है
लीक हुई इन चैट से संकेत मिलता है कि ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान जान्हवी कपूर के किरदार के प्रेजेंटेशन को लेकर अंदरूनी तौर पर बातचीत हुई होगी, आपत्ति जताई हुई होगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक अलग मैसेज में जाह्नवी ने कथित तौर पर संकेत दिया कि इस तरह के अनुभव इंडस्ट्री में बहुत आम हैं। लीक हुए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, जान्हवी ने लिखा, ‘साउथ में ऐसा अकसर होता रहता है।’ बताया जाता है कि यह चर्चा तब और आगे बढ़ी जब फैंस ने इसकी तुलना ‘गेम चेंजर’ में कियारा आडवाणी के किरदार को लेकर हुई आलोचनाओं से की।

जान्हवी थीं परेशान, एक कथित चैट में जिक्र
इस तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए, जाह्नवी ने कथित तौर पर कहा, ‘नहीं, इसमें जो वो कैमरा एंगल ले रहे थे, वह और भी बुरा था। लेकिन राम सर ने साफ मना कर दिया और कहा कि रोक दो।’ एक अन्य लीक चैट चेट के अनुसार, जान्हवी ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा, ‘आपको अंदाजा नहीं है कि मैं किन मुश्किलों से गुजर रही हूं। उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।’ एक मैसेज में फिल्म के सेट पर पैरेंट्स की उपस्थिति का जिक्र किया गया है। जाह्नवी ने कथित तौर पर एक्ट्रेस श्रीलीला का जिक्र किया और सुझाव दिया कि अगर उनके पिता, प्रोड्यूसर बोनी कपूर, उनकी ओर से दखल देते, तो स्थिति और सीरियस हो सकती थी।

डायरेक्टर बुच्‍ची बाबू सना ने दी सफाई
वहीं, डायरेक्टर बुच्‍ची बाबू सना ने हो रही आलोचना के बाद हाल ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि ‘पेद्दी’ के विवादित हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे। साथ ही सफाई देते हुए कहा, ‘हमारा मकसद कभी किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करना या उसका अपमान करना नहीं था।’

‘पेद्दी’ का कलेक्शन
‘पेद्दी’ 4 जून, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई और यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। ‘पेद्दी’ के कलेक्शन की बात करें, तो करीब ₹350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश में ₹125.25 का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹191.07 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है।

Leave a Reply