Gauri Shankar Hatyakand: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले को हिलाकर रख देने वाले चर्चित गौरीशंकर हत्याकांड में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है. एक्शन मोड में आई झांसी पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात सिमरधा गांव के पास जोरदार मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि उसके दूसरे साथी को मौके पर ही घेराबंदी कर दबोच लिया. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस अब तक मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, सीपरी बाजार थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता इनपुट मिला था कि गौरीशंकर मर्डर केस के मुख्य आरोपी सिमरधा गांव के पास सुनसान इलाके में छिपे बैठे हैं और शहर से भागने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस को अपने करीब आता देख बदमाशों ने खुद को घिरा पाकर आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली सीधे शातिर आरोपी चिंगारा के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. इस दौरान पुलिस ने उसके दूसरे साथी शेर सिंह को भी मौके से धर दबोचा. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया भारी चापड़ , दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
24 घंटे में मास्टरमाइंड सहित 4 पहुंचे जेल, एसपी सिटी का बयान
झांसी के एसपी सिटी प्रीति सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस को लेकर बेहद गंभीर थी. घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कमान संभालते हुए मुख्य साजिशकर्ता और होटल मालिक आनंद यादव सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी चिंगारा को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.





