घर के कोने में लगे मकड़ी के जाले को साफ करने का तरीका, काम आ सकते हैं ये 3 आसान ट्रिक्स​

घर में कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां नियमित रूप से सफाई करना आसान नहीं होता। बेड के कोने, छत के किनारे, दीवारों के ऊपरी हिस्से, खिड़कियों के आसपास की जगहें और फर्नीचर के पीछे के हिस्से अक्सर छूट जाते हैं। इन जगहों पर धीरेधीरे मकड़ियां अपने जाले बना लेती हैं। शुरुआत में छोटे दिखने वाले इन जालों का आकार समय के साथ बढ़ने लगता है और घर के कई कोनों तक फैल जाते हैं।

घर के कोने में लगे मकड़ी के जाले को साफ करने का तरीका, काम आ सकते हैं ये 3 आसान ट्रिक्स​

यह न सिर्फ घर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि इनमें धूल, मिट्टी और अन्य सूक्ष्म कण भी जमा होने लगते हैं। इससे घर गंदा दिखने लगता है और कुछ लोगों को एलर्जी या सांस संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। आमतौर पर लोग जालों को हटाने के लिए झाड़ू, कपड़ा या डस्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने पर जालों में फंसी धूल और मिट्टी हवा में उड़कर पूरे कमरे में फैल जाती है। ऐसे में सफाई के बाद भी घर दोबारा गंदा नजर आने लगता है और फिर से मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि कुछ आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से बिना धूल उड़ाए मकड़ी के जालों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

1 गीला कपड़ा

मकड़ी के जालों को साफ करने के लिए हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। नमी होने के चलते जाले और धूल कपड़े में चिपक जाते हैं, जिसके चलते सफाई करना काफी आसान हो जाता है। ऐसे में आप किसी बड़े डंडे में गीला कपड़ा बांध लें और उसे गोल आकार में घुमाते हुए जालों को उसमें फंसा लें। इससे आसानी से जाले साफ हो सकते हैं।

2 मोजे का इस्तेमाल

अगर आपके घर में पुराने मोजे हैं तो आप इनका इस्तेमाल मकड़ी के जालों को हटाने में कर सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके लिए फर्श साफ करने वाले लंबे वाइपर के आगे वाले हिस्से पर एक पुराना मोजा पहना दें। इसके ऊपर हल्का पानी छिड़क दें। अब इसे छत के कोनों या दीवारों पर फेरें। इससे जाले और धूल हवा में उड़ते नहीं। कपड़ा गीला होने के चलते जाले और धूल उसमें चिपक जाते हैं।

3 लिंट रोलर

अगर अलमारी या सीलिंग फैन के ऊपर जाले लगे हैं तो आप लिंट रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक लंबे पतले डंडे के ऊपरी हिस्से पर लिंट रोलर को सेलो टेप की मदद से मजबूती से चिपका दें। इसे जालों के पास ले जाकर धीरेधीरे घुमाएं और सफाई करें। इससे जाले और मकड़ी सीधे रोलर के ऊपर चिपक जाते हैं।

मकड़ियों को दूर भगाने का तरीका

कई बार सफाई के बाद भी मकड़ियां फिर से जाला लगा लेती हैं। ऐसे में कुछ तरीके हैं जिसकी मदद से आप मकड़ियों को दूर भगा सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिल लें। जाले हटाने के बाद इसे कोनों और दीवारों पर हल्का स्प्रे कर दें। सिरके की गंध से मकड़ियां उस जगह से दूर रहती हैं।


Leave a Reply