शादी का झांसा, रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव… बिजनौर के डॉक्टर फैजान पर युवती ने लगाया आरोप, अस्पताल सील​

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हबीबवाला स्थित ‘शिफा हॉस्पिटल’ के संचालक डॉक्टर फैजान पर एक हिंदू दलित युवती ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने, गर्भवती करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर पर धामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने का आरोप लगा है.

शादी का झांसा, रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव… बिजनौर के डॉक्टर फैजान पर युवती ने लगाया आरोप, अस्पताल सील​

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दलित युवती पिछले करीब एक साल से शिफा नर्सिंग होम में काम कर रही थी. पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले रात के समय अस्पताल में अकेले होने का फायदा उठाकर डॉक्टर फैजान ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा.

गर्भवती होने पर खुला राज

युवती का आरोप है कि लगातार हुए दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई. जब उसने यह बात डॉक्टर फैजान और उसकी मां को बताई, तो उन्होंने युवती पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि डॉक्टर फैजान पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात उससे छिपाकर रखी थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों द्वारा उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा था.

हिंदू संगठनों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों और भाजपा विधायक ओम कुमार ने थाने पहुंचकर भारी नाराजगी जताई. हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस वारदात में डॉक्टर फैजान के भाई भी शामिल थे, इसलिए इसे सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तब्दील किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

धामपुर थाना प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर फैजान और उसके तीन सहयोगियों शाहनवाज, आरिफ और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया है.

Leave a Reply