बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों के लिए फिल्मी जगत में जाने जाते हैं। कई मुद्दों और फिल्मों पर अपनी राय खुलकर रखते है और इन्हीं वजहों से वह चर्चा में आ जाते हैं। अब एक हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ पर उन्होंने टिप्पणी की और फिल्म के फीमेल कैरेक्टर के बारे में अपनी राय दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। ये फिल्म काफी चर्चा में है क्योंकि 7 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे है। अब क्या है पूरी खबर चलिए बताते है।

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ एक साइकोलॉजिकल और हॉरर फिल्म है। इसे पूरी तरह हॉरर फिल्म कहना सही नहीं है, ये हॉरर से ज्यादा मनोविज्ञान और सहमति के बारे में है। फिल्म में लड़की का किरदार एक्ट्रेस इंडे नवारेटे ने निभाया है जिसका नाम निक्की है,वो एक लड़के से पागलपन की हद तक प्यार करने लगती है।
‘ऑब्सेशन’ फिल्म पर राम गोपाल वर्मा का रिव्यू
अब इस फिल्म की सफलता और इस किरदार पर बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने लिखा, उनके मुताबिक हर महिला में कहीं न कहीं निक्की की झलक होती है और वह खुद भी इसे महसूस करती है। वहीं, हर पुरुष को भी अपनी साथी में निक्की का एक अक्स नजर आता है। उनका मानना है कि यही दर्शकों के फिल्म से जुड़ाव की सबसे बड़ी वजह है।
इस ट्वीट के सामने आने के बाद फिल्ममेकर को ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स उनकी आलोचना करते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि फिल्म के कामयाब होने की वजह ये नहीं है बल्कि इतने आसान विषय पर फिल्म भी बन सकती है, ये इस फिल्म में देखने मिला है। इसलिए लोगों ने कनेक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये कहानी निक्की के बारे में नहीं थी।’
सिर्फ 10 दिनों में कमाए लगभग 750 करोड़
बात करें फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की तो, ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर हॉरर और रिलेशनशिप ड्रामा है। फिल्म में मुख्या भूमिका में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे नजर आए है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कमाल की बात ये है कि फिल्म का बजट सिर्फ 7 करोड़ रुपये था जबकि सिर्फ 10 दिनों में फिल्म ने लगभग 750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और गिनती आगे बढ़ती जा रही है।
फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक लड़का जिसका नाम बियर है वो निक्की नाम की लड़की से बेहद प्यार करता है पर उसे बताने से डरता है। एक जादुई चीज के जरिए वो इच्छा करता है कि वो लड़की उसे प्यार करने लगे लेकिन वो प्यार कब एक पागलपन की हद तक पहुंच जाता है उसे समझ नहीं आता। ये प्यार उसी के लिए घुटन बन जाता है।





