गर्मी बढ़ने के साथ ही कई लोगों को आंखों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. अक्सर लोग इन समस्याओं को सामान्य समझते हैं, लेकिन कई बार स्थिति गंभीर हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सलाह लेने की जरूरत होती है. तेज धूप, धूल, गर्म हवाएं, पसीना से पनपने वाले बैक्टीरिया आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप गर्मी में अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं यानी आई केयर में किन बातों का ध्यान रखें.

गर्मी का असर ओवरऑल बॉडी पर पड़ता है और इस मौसम में आंखों में भी ड्राईनेस के साथ लालिमा और चुभन के मामले देखे जाते हैं. आंखों की सही देखभाल करके आप ड्राइनेस के साथ ही एलर्जी से भी बचाव कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं क्याक्या ध्यान में रखना चाहिए.
सीधी धूप से बचाव
में जिस तरह आप त्वचा को सीधी धूप से बचाते हैं, ठीक उसी तरह से आंखों को भी प्रोटेक्ट करना चाहिए, क्योंकि सूरज के यूवी किरणें त्वचा के साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं. बाहर निकलने के दौरान अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेस जरूर लगाने चाहिए. इसके अलावा आप छाता का यूज कर सकते हैं. इससे भी काफी हद तक धूप से बचाव होता है.
गर्म हवाओं से बचना भी जरूरी
गर्मी में शाम के टाइम भी गर्म और सूखी हवाएं चलती हैं. ऐसे में ध्यान रखें कि जब आप बाहर ऑटो, बाइक या कार से जा रहे हैं तो सीधी हवा से चेहरे को बचाने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आंखों में ड्राइनेस बढ़ती है. आप चश्मा लगा सकते हैं या फिर अपने फेस को अपोजिट डायरेक्शन में रख सकते हैं.
Pexels
साफसफाई का रखें ध्यान
गर्मी में त्वचा की क्लीनिंग के साथ ही जरूरी है कि आप अपनी आंखों की साफसफाई का भी ध्यान रखें, क्योंकि पसीना, बैक्टीरिया आंखों में भी एलर्जी की वजह बन सकते हैं. इसके लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस दिन में साफ और ठंडे पानी से आंखों को 1 से 2 बार घो लें. इसके अलावा बारबार अपनी आंखों को न छुएं. हाथों के जरिए बैक्टीरिया आंखों में जा सकते हैं जो संक्रमण फैला सकते हैं.
ये बातें भी जरूर रखें ध्यान
- आंखों को पर्याप्त आराम दें. इसके लिए स्क्रीन टाइम को कम करना जरूरी है.
- दिनभर लैपटॉप, कम्प्यूटर पर काम करते हैं तो बीचबीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए.
- आंखों को हेल्दी रखने के लिए रात को रोजाना भरपूर नींद लेना भी जरूरी होता है.
- बाहर से घर जाने के बाद अपनी आंखों को ठंडी सेंक देनी चाहिए. इससे रिलैक्स मिलता है.
- अच्छी मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो. पानी की कमी से भी आंखों में सूखापन हो सकता है.
- आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए. विटामिनमिनरल से भरपूर फूड्स खाएं.





