”कॉकरोच को तो बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” CJP पर बुरी तरह भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, नाम बदलने की दी सलाह!​

Ambala : अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बता दे की अनिल विज ने सीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए एक बेहद तीखा और विवादित बयान दिया। अनिल विज ने उपमाओं का सहारा लेते हुए CJP की तुलना एक गंदे कीट से कर दी। उन्होंने कहा कि “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देख कर चप्पल से कुचल देता है।”

”कॉकरोच को तो बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” CJP पर बुरी तरह भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, नाम बदलने की दी सलाह!​

कैबिनेट मंत्री ने आगे लोकतांत्रिक अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने और संघर्ष करने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने नाम को लेकर तंज कसा। अनिल विज ने दोटूक शब्दों में कहा, “संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।”

अनिल विज के इस तीखे कटाक्ष के बाद प्रदेश और देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। विज ने साफ किया कि लोकतंत्र में विरोध का स्वागत है, लेकिन प्रतीकों और पहचान को लेकर गरिमा होनी चाहिए। विपक्षी खेमे और संबंधित संगठन की ओर से इस ‘कॉकरोच और चप्पल’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल, अंबाला से आया अनिल विज का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply