ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे​

ओट्स एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी शहद का इस्तेमाल औषधि की तरह सदियों से किया जा रहा है। लेकिन जब इन दोनों को आपस में मिलाकर इनका सेवन किया जाता है तो सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है मिलते हैं कौन से फायदे

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे​

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये फायदे:

  • वजन होता है कम: ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से वजन कम होता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और आपके मेटाबॉल्ज़िम को भी बूस्ट करता है। वहीं, शहद में नेचुरल मिठास होती है जो मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। यानी ये दोनों मिलकर आपके खाने की इच्छा को कम करते हैं जो वजन कम करने में आपके लिए बेहद कारगर है।

  • शरीर को मिलती है ऊर्जा: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और शहद नेचुरल स्वीटनर का काम करता है जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

  • पाचन होता है बेहतर:  ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं और शहद आपके ओवरऑल डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है।

  • स्किन होती है बेहतर: ओट्स को शहद में भिगोकर आप इसका इस्तेमाल खाने की बजाय स्किन के निखार के लिए भी कर सकते हैं। शहद से जहां आपकी स्किन में नमी बनाए रखता है वहीं, ओट्स डेड स्किन का सफाया करता है।

कैसे करें सेवन?

रात को एक बाउल में आधा ओट्स लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार एक कप दूध या एक कप दही में भिगोएं। अब इसमें स्वाद अनुसार शहद और चिया सीड्स डालें। अब इस रातभर फ्रिज में रहने दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सुबह उठकर इसमें आप ड्राइफ्रूट्स, या फ्रूट डालकर खाली पेट सेवन करें।

Leave a Reply