भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के साथ मातापिता भी जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनका खर्चा उठाएगा।15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की टी20 टीम में चुना गया। वह भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई पदाधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘बोर्ड खर्च उठाएगा क्योंकि हमारा मानना है कि इस छोटे लड़के के लिए अपने परिवार का साथ होना बहुत जरूरी है।’ भारत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में खेले जाने वाले दो टी20 मैचों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा। इसके बाद वह पांच टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगा।
एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए वैभव
को जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। वैभव सूर्यवंशी अभी इंडिया ए टीम के साथ हैं, जो श्रीलंका में एक दिवसीय ट्राईसीरीज में हिस्सा लेने वाली है। इसमें तीसरी टीम अफगानिस्तान है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वैभव ने 237.30 के स्ट्राइक रेट 776 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की। इससे पहले उन्होंने अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत को चैंपियन बनने में मदद की थी।
बिरले हैं वैभव सूर्यवंशी
भारतीय टीम में पहले भी बिहारी क्रिकेटर खेले हैं। वर्तमान में भी इशान किशन और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करके भारतीय टीम में चुने जाने वाला खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है। ।





