किचन में किस तरह की खिड़की लगवाएं, यहां देखें 7 बेस्ट डिजाइन​

हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर और आकर्षक दिखे, जिसके लिए लोग खूब पैसे भी खर्च करते हैं। घर की सुंदरता में किचन भी अहम भूमिका निभाता है। किचन में मौजूद छोटीछोटी चीजें, सही रंगों का चयन और बेहतर डिजाइन उसे अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाते हैं। लोग किचन में पर्याप्त रोशनी, ताजी हवा और सही वेटिंलेशन के लिए खिड़कियां भी लगवाते हैं। लेकिन कई बार खराब खिड़की की डिजाइन के चलते पूरे रसोई घर के शोभा पर असर पड़ता है। इसलिए किचन बनवाते समय खिड़कियों की डिजाइन, आकार और स्थान का चयन सोचसमझकर करना चाहिए। सही डिजाइन की खिड़कियां न केवल आपके रसोई घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि उसे अधिक हवादार, रोशन और आकर्षक लुक भी देती हैं। आइए जानते हैं मॉडर्न जमाने में किस तरह की खिड़की किचन में लगवानी चाहिए।

किचन में किस तरह की खिड़की लगवाएं, यहां देखें 7 बेस्ट डिजाइन​

स्लाइडिंग विंडो
किचन के लिए सबसे लोकप्रिय खिड़की डिजाइन में से एक स्लाइडिंग विंडो है। यह खिड़की साइड में सरककर खुलती और बंद होती है, जिससे जगह की बचत होने के साथ ही आकर्षक भी लगती है। छोटे और मध्यम आकार वाले रसोई घर में यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। इससे हवा का प्रवाह रसोई घर में बेहतर तरीके से बना रहता है। स्लाइडिंग विंडो लंबे समय तक टिकाऊ होने के साथ ही इन्हें साफ करना भी आसान होता है।

कैसमेंट विंडो
अगर आप अपने किचन के लिए थोड़ा मॉडर्न खिड़की डिजाइन देख रहे हैं तो कैसमेंट विंडो लगवा सकते हैं। यह बाहर या अंदर की ओर खुलती है और बेहतर वेंटिेशन प्रदान करती है। खाना बनाते समय धुआं या बाप ज्यादा बनने पर यह डिजाइन काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे ताजी हवा आसानी से अंदर आती है और किचन अधिक खुला व हवादार महसूस होता है।

बे विंडो डिजाइन
बे विंडो डिजाइन खासकर बड़े किचन के लिए बेस्ट माना जाता है। यह रसोई घर को थोड़ा प्रीमियम लुक देने में मदद करता है। इस डिजाइन वाली खिड़कियां दीवार से थोड़ी बाहर की ओर निकली होती हैं, जिससे किचन थोड़ा बड़ा नजर आता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके आसपास आप छोटे पौधे, हर्ब्स या सजावटी सामान रख सकते हैं, जिससे रसोई घर की खूबसूरत और भी अधिक बढ़ जाती है।

फर्श से छत तक
रसोई घर को थोड़ा आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए आप फर्श से छत तक डिजाइन वाली खिड़की लगवा सकते हैं। इससे रोशनी सीधे किचन में आती है और साथ ही पर्याप्त वेटिंलेशन भी मिलता है। ताजी हवा का प्रवाह बेहतर तरीके से बना रहता है। यह डिजाइन बड़े किचन के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसकी मदद से एक सामान्य रसोई घर दोगुनी खुली, बड़ी और आकर्षक नजर आती है।

कोने वाली खिड़की
कई बार किचन में पर्याप्त जगह न होने के चलते लोग खिड़कियां नहीं लगवा पाते हैं। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आपका किचन छोटा है तो, उसके कोने वाले हिस्से में खिड़की लगवा सकते हैं। इससे किचन में दो तरफ से रोशनी आती है और कमरा आधुनिक और सुंदर नजर आता है।

पिक्चर किचन विंडो
आज के समय में पिक्चर किचन विंडो भी काफी ट्रेंड में है। अपार्टमेंट से लेकर मॉडर्न घरों में ये डिजाइन खूब पसंद की जाती है। इसमें एक बड़ा सा कांच का पैनल होता है, जिसमें बीच में कोई फ्रेम नहीं होता। यह एक पारदर्शी दीवार की तरह काम करती है, जो बाहर के नजारे को खूबसूरती से फ्रेम करती है।

फ्रेंच किचन विंडो
अगर आप अपने रसोई घर को थोड़ा क्लासिक, लग्जरी और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं तो फ्रेंच किचन विंडो डिजाइन का चयन कर सकते हैं। इसमें आमतौर पर दो बड़े कांच वाले पैनल होते हैं, जो बीच से खुलते हैं। इन खिड़कियों में कांच का इस्तेमाल अधिक होता है, जिसके चलते रसोई घर में रोशनी भरपूर मिलती है। इससे किचन बड़ा, खुला और खूबसूरत दिखाई देता है। इसके साथ ही ताजी हवा का प्रवाह बेहतर होता है।

Leave a Reply