UPPGT रिजल्ट 2026 जारी, इंटरव्यू के लिए 2253 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट​

यूपी पीजीटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीजीटी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीजीटी परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

UPPGT रिजल्ट 2026 जारी, इंटरव्यू के लिए 2253 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट​

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ

यूपी पीजीटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए NOTICE BOARD सेक्शन पर क्लिक करना होगा। यहां पीजीटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

2253 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित

यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा में कुल 2253 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस परीक्षा में लगभग 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीजीटी परीक्षा कुल 18 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी

इंटरव्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी 3 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार साक्षात्कार से 10 दिन पहले वेबसाइट से अपना साक्षात्कारपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

09 और 10 मई को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पीजीटी परीक्षा का आयोजन 09 और 10 मई, 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पीजीटी के कुल 624 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply