जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, काशी विश्वनाथ: एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट​

अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में शामिल पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। IRCTC एक विशेष भारत गौरव देव दर्शन यात्रा लेकर आई है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में 3 प्रमुख धाम और 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। करीब 18 दिन और 17 रातों की इस आध्यात्मिक यात्रा में यात्री देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। IRCTC की यह विशेष ट्रेन 3 सितंबर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग 10,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को ट्रेन, होटल, स्थानीय परिवहन और शुद्ध शाकाहारी भोजन जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी।

जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, काशी विश्वनाथ: एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट​

इन 14 पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन

  • काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वाराणसी
  • बैद्यनाथ धाम, देवघर
  • जगन्नाथ मंदिर और पुरी समुद्र तट
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, श्रीशैलम
  • रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग, विभीषण मंदिर और धनुषकोडी
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और कैलाश मंदिर, एलोरा
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेत द्वारका
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ समुद्र तट और भालका तीर्थ
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

इसके अलावा यात्रियों को पंचवटी, बेट द्वारका, भालका तीर्थ, पुरी बीच, धनुषकोडी और एलोरा जैसी प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

कुल 150 सीटें

इस लग्जरी डीलक्स एसी ट्रेन में प्राइवेसी और आराम के लिहाज से केवल 150 श्रद्धालुओं के लिए ही व्यवस्था की गई है। सीटों का बटवारा इस प्रकार है:

  • सुपीरियर एसी1 : 30 सीटें
  • सुपीरियर एसी1 : 28 सीटें
  • डीलक्स एसी2 टियर: 36 सीटें
  • कंफर्ट एसी3 टियर: 56 सीटें

बोर्डिंग और डीबोर्डिंग स्टेशन्स: यात्री इस ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों से बैठ सकते हैं। वहीं वापसी में भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर उतर सकते हैं।

कितना है किराया?

पैकेज में क्याक्या मिलेगा मुफ्त?

  • पूरी यात्रा डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से होगी।
  • रास्ते में 06 रातें 3स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि वाराणसी में वॉश एंड चेंज की सुविधा मिलेगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बाकी 11 रातें ट्रेन के शानदार कोच में कटेंगी।
  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। एसी कोच के यात्रियों के लिए ट्रेन के रेस्टोरेंट में ही खाना परोसा जाएगा।
  • सभी जगहों पर घूमने के लिए एसी गाड़ियां, यात्रियों का दुर्घटना बीमा और सुरक्षा गार्ड्स की सुविधा होगी।

Leave a Reply