शुभेंदु को पसंद… मैंने गाय का गोश्त बनाया है, खाओगे? पुलिस के हत्थे चढ़ी वायरल वीडियो वाली महिला जोसना बीबी

Featured Image

Gurugram: गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में एक महिला पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए दावा करती दिखाई दे रही है कि उसने बीफ (गाय का मांस) पकाया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

वीडियो में महिला अपनी रसोई में खाना बनाते हुए दिखाई देती है. वह बंगाली भाषा में बात करती है और ईद-उल-अजहा, गोश्त तथा पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर करती है.

वीडियो में महिला क्या कह रही है?

महिला वीडियो में कहती है कि उसने कड़ाही में गाय का गोश्त बनाया है. शुभेंदु अधिकारी को संबोधित करते हुए वह आरोप लगाती है कि इस बार उसे कुर्बानी नहीं करने दी गई, जबकि वह खुद लोगों के घर जाकर 2 प्याला गोश्त खाकर आए हैं. महिला कहती है कि उन्हें खुद गोश्त पसंद है. इसके बाद वह कहती है कि उसने उनके लिए गोश्त और रोटी तैयार की है और यदि उन्हें चावल पसंद हो तो वह भी उपलब्ध है.

कहां का है मामला?

पुलिस के अनुसार यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को शिकायत मिली, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाली महिला की पहचान जोसना बीबी के रूप में हुई और उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

शुभेंदु अधिकारी पर क्या लगाए इल्जाम?

वीडियो के एक अन्य हिस्से में महिला शुभेंदु अधिकारी पर मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह कहती है कि लालच का परिणाम अच्छा नहीं होता और हर व्यक्ति को अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है. साथ ही वह यह भी आरोप लगाती है कि समाज में नफरत फैलाने वालों को एक दिन उसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

कौन है जोसना बीबी?

पुलिस के मुताबिक जोसना बीबी, फजूर रहमान की पत्नी है और गुरुग्राम के चकरपुर स्थित चंद्रलोक इलाके में किराए के मकान में रहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका मूल निवास पश्चिम बंगाल में है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. कई लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply