बहराइच में कट्टा दिखाकर ससुर ने किया बहू के साथ दुष्कर्म, पति ने फोन पर दे दिया ‘तीन तलाक’, दोनों पर FIR दर्ज

Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच में तीन तलाक व महिला सुरक्षा से जुड़े एक ताजा मामले ने फिर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की चुनौती को उजागर किया है। इसके बावजूद सरकार की सख्ती और कानून बनने के बावजूद, तीन तलाक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

ताजा घटना थाना रूपईडीहा क्षेत्र के मुस्लिमबाग इलाके की है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह रूपईडीहा के मुस्लिमबाग इलाके में हुआ था। शादी के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति रेहान खान ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया, जिससे उसकी जिंदगी संकट में पड़ गई।

साथ ही, महिला ने अपने ससुर अच्छन खान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और विरोध करने पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी कहना है कि उसे लगातार यातनाएं दी जाती थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने पति रेहान खान और ससुर अच्छन खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply