​​​​Pumpkin Seeds Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल तक, जानें हरे बीज के 5 फायदे​​​​​

Featured Image

Pumpkin seeds health benefits: कद्दू के बीज यानी Pumpkin Seeds में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जानें कद्दू के बीज खाने के हेल्थ बेनिफिट्स, सेवन का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।

आपने कद्दू की सब्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन उसके बीज को अक्सर फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज में बहुत सारे न्यूट्रिशन छुपे होते हैं। कद्दू के बीज में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम सहित हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। इन बीजों का इस्तेमाल न सिर्फ वापस स्नेक्स में कर सकते हैं बल्कि स्मूदी के साथ भी किया जा सकता है। कद्दू का बीज खाने से शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद होता है पंपकिन सीड्स

चूंकि कद्दू के बीच में मैग्नीशियम के साथ हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जिसके कारण यह हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम करता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है।

धीरे-धीरे बढ़ती है इम्यूनिटी

अगर आप कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इन बीजों में जिंक के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

अच्छी नींद लाता है कद्दू का बीज

कद्दू के बीच में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जिससे कि शरीर को अच्छी नींद मिलती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करते हैं, तो खुद ही सुधार महसूस करेंगे।

वेट कंट्रोल के लिए भी अच्छा है कद्दू का बीज

कद्दू के बीज में फाइबर के साथ प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो काफी लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे कि वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्किन में आती है चमक

विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण कद्दू के बीज का सेवन करने से स्किन के साथ ही बालों की ग्रोथ होती है। आप सीमित मात्रा रोजाना पंपकिन सीड्स खा सकते हैं।

आप पंपकिन सीड्स को ओट्स या सलाद में डालकर खा सकते हैं। चाहे तो हल्का रोस्ट करके भी खाया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें वरना पेट से जुड़े समस्या हो सकती हैं।

Leave a Reply