BMW ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i5 Long Wheelbase लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79.60 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि BMW i5 LWB भारत में कंपनी की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसे देश में ही तैयार किया जाएगा. इसका प्रोडक्शन BMW के चेन्नई प्लांट में होगा. कार की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है.

BMW i5 eDrive35L M Sport की कीमत 79.60 लाख रुपये है. इसके अलावा कंपनी ने इसका लिमिटेड फर्स्ट एडिशन मॉडल भी इसी कीमत पर पेश किया है. BMW के मुताबिक फर्स्ट एडिशन की सिर्फ 99 यूनिट बनाई गई थीं और लॉन्च से पहले ही सभी यूनिट बिक गईं.

बड़ी और ज्यादा आरामदायक इलेक्ट्रिक सेडान

BMW i5 LWB की लंबाई 5,175mm, चौड़ाई 2,156mm और ऊंचाई 1,520mm है. इसका व्हीलबेस 3,105mm है. लंबे व्हीलबेस का सबसे बड़ा फायदा पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिलेगा. कंपनी ने इसे खास तौर पर ज्यादा रियर सीट स्पेस और ड्राइवर के साथ सफर करने वाले ग्राहकों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

कार में BMW की नई डिजाइन देखने को मिलती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसमें रोशनी वाला बड़ा किडनी ग्रिल, अडैप्टिव LED हेडलाइट्स और Lशेप LED टेललाइट्स दी गई हैं. इसके अलावा कार में 20इंच M अलॉय व्हील, फ्लशफिटिंग डोर हैंडल और नया Hofmeister kink डिजाइन मिलता है.

अंदर से लग्जरी और हाईटेक है कार

i5 LWB के केबिन में BMW का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 12.3इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9इंच सेंट्रल टचस्क्रीन शामिल हैं. कार में इल्यूमिनेटेड BMW Interaction Bar, क्रिस्टल फिनिश वाले CraftedClarity एलिमेंट्स, 4जोन क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसके अलावा कार में Sky Lounge पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है. केबिन में पूरी तरह vegan Veganza अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है. म्यूजिक के लिए Bowers & Wilkins का सराउंड साउंड सिस्टम भी मिलता है.

First Edition में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग एंटरटेनमेंट पैकेज दिया गया है. इसमें टैबलेट और टैबलेट होल्डर शामिल हैं. इस एडिशन में खास सिल्वरब्रॉन्ज एक्सेंट, फाइनवुड ट्रिम और डैशबोर्ड पर FIRST EDITION की बैजिंग भी मिलती है.

फुल चार्ज में 669Km तक चलेगी

BMW i5 eDrive35L में 81.6kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 268bhp की पावर और 410Nm का टॉर्क पैदा करती है. कार 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 195kmph है. BMW का दावा है कि i5 LWB एक बार फुल चार्ज होने पर MIDC साइकिल के अनुसार 669Km तक चल सकती है. इसमें 160kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 33 मिनट में चार्ज हो सकती है. AC चार्जिंग के लिए 11kW तक का सपोर्ट है. कंपनी कार के साथ वॉल्बॉक्स चार्जर भी देगी और इसकी इंस्टॉलेशन की सुविधा भी शामिल होगी.

एयर सस्पेंशन से बेहतर होगा आराम

BMW i5 LWB में अडैप्टिव रियरएक्सल एयर सस्पेंशन दिया गया है. साथ ही इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बढ़ाया गया है. कंपनी ने सस्पेंशन को भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर ट्यून किया है. BMW का कहना है कि इससे खराब सड़कों पर सफर ज्यादा आरामदायक होगा, जबकि कार की ड्राइविंग क्षमता भी बनी रहेगी. कार में 50:50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन दिया गया है. इसमें पर्सनल, एफिशिएंट, स्पोर्ट, एक्सप्रेसिव, रिलैक्स और डिजिटल आर्ट जैसे अलगअलग ड्राइविंग मोड मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी i5 LWB काफी फीचर से लैस है. इसमें स्टॉप & गो के साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट प्रोफेशनल, रिवर्स असिस्टेंट, लेन चेंज वॉर्निंग और क्रॉस ट्रैफिक वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट और रियर कोलिजन वार्निंग और एग्जिट वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में कुल 8 एयरबैग मिलते हैं. BMW इस कार के साथ 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. हाईवोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी. BMW Smart Finance के तहत कंपनी 4 साल बाद कार की 55 प्रतिशत वैल्यू का बायबैक भी दे रही है.