कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप

Dead Bodies Found In Durgavati River: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बहने वाली दुर्गावती नदी के किनारे चौरसिया पुल के नीचे सूटकेस में दो लावारिस लाश मिले। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Bone-chilling incident in Kaimur: Two decomposed bodies found inside a suitcase floating in a river, sparking panic in the area.

Kaimur Suitcase Murder Case: बिहार के कैमूर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। दरअसल, कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बहने वाली दुर्गावती नदी के किनारे रविवार सुबह चौरसिया पुल के नीचे सूटकेस में दो लावारिस लाश मिले। इससे हड़कंप मच गया। पुल के पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो सुटकेस में इंसानी शरीर के कटे हुए अंग मिले। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चे और वयस्क शव की आशंका

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी किनारे सुबह तेज दुर्गंध आने पर गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने वहां दो संदिग्ध सूटकेस देखे। इस पर उन्हें शक हुआ और सूटकेस खोला गया। सुटकेस खोलते ही लोग सन्न नह गए। सूटकेस के अंदर इंसानी शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूटकेस में मिले शवों की हालत बहुत खराब थी। काफी हद तक वे गल भी चुके थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुटकेस में मिले शव में एक वयस्क और एक बच्चे का हो सकते है।

जांच में जुटी फॉरेंसिक और फोटोग्राफी यूनिट

घटना की सूचना नजदीकी रामगढ़ पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुरे इलाके को घेर लिया। मामले की गंभीरता देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक हरमोहन शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों सुटकेस नदी से बरामद कर लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और फोटोग्राफी यूनिट भी जांच में लग गई है।

शव पुराने और डीकंपोज

बिहार के कैमूर पुलिस अधीक्षक हरमोहन शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के लोगों से नदी में शरीर के कुछ हिस्से तैरते देखे जाने की सूचना मिली थी। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सूटकेस से इंसानी हाथ, पैर, धड़ जैसे और भी अंग मिले हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव पुराने और डीकंपोज अवस्था में होने की वजह से पहचान करना चुनौतीपूर्ण है।

फिलहाल, जिले में किसी भी थाने में ऐसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। ऐसे में किसी दूसरे स्थान पर हत्या करके साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर सूटकेस में नदी किनारे फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बगल के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है, जिससे कि मृतकों की जल्द पहचान हो सके।

Leave a Reply