नोएडा के युवक को खा गया मगरमच्छ, घाघरा नदी में हाथ डालते ही खींच ले गया, गोंडा में सास के अंतिम संस्कार में गया था

Gonda Crocodile Attack Update: नोएडा से गोंडा में अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक को घाघरा नदी में हाथ धोते समय विशालकाय मगरमच्छ खींच ले गया. एसडीआरएफ की टीम ने एक दिन बाद नदी से युवक के शव बरामद किया है.

नोएडा के युवक को खा गया मगरमच्छ, घाघरा नदी में हाथ डालते ही खींच ले गया, गोंडा में सास के अंतिम संस्कार में गया था

Gonda Crocodile Attack Update: पत्नी के साथ दीपक शर्मा, जिन्हें नदी में खींच ले गया मगरमच्छ.

Noida Youth Gonda Crocodile Attack: नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा पहुंचे दामाद को मगरमच्छ खा गया. घाघरा नदी में हाथ डालते ही मगरमच्छ ने सीधे उसके सिर को अपने जबड़े में दबाया और अंदर खींच ले गया. कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने शव बरामद किया. उमरीबेगमगंज थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक शर्मा (27) अपनी पत्नी और बेटी के साथ सास गोंडा में रहने वाली अपनी सास उर्मिला देवी (50) के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल गए थे. मंगलवार 19 मई को उर्मिला का कैंसर से निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार घाघरा नदी के तट पर किया गया था. क्रिया कर्म के बाद दीपक जैसे ही पानी में हाथ डालने के लिए झुके अचानक एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकला और उसके सिर को अपने जबड़े में दबाकर तेजी से नदी के अंदर खींच ले गया.

एक दिन बाद मिला शव 

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई कुछ कर नहीं सका. सूचना पर पहुंचे गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने एक दिन बाद दीपक का शव पीपे के पुल के पास से बरामद किया. 

ASP ने बताया क्या हआ था?

ASP (अपर पुलिस अधीक्षक) पूर्वी अजीत कुमार रजत ने बताया कि दीपक शर्मा अपनी सास के अंतिम संस्कार में आए थे. सोनौली गांव में नदी के किनारे उनका क्रियाकर्म किया गया था. अंतिम संस्कार करने के दौरान दीपक नदी में हाथ-पैर धुलने के लिए गए, इसी दौरान मगरमच्छ उन्हें नदी में खींच ले गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका शव 21 मई को बरामद कर लिया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

Leave a Reply