ट्यूबवेल पर चल रही दोस्तों की पार्टी में ‘कांड’! ईंट से कूच-कूचकर ले ली युवक की जान

Baghpat Murder Case: यूपी के बागपत जिले में शराब पार्टी फिर से हिंसक घटना का कारण बनी है। हाल ही में सामने आई दो वारदातों ने इस खतरे को और गहरा कर दिया है। ताजा मामला सिंघावली थाना क्षेत्र के मितलीडोला जंगल का है, जहां शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की ईंटों से पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डोला निवासी सोनू कश्यप पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई है जो गांव में फ्रूट चाट की रेहड़ी लगाता था।

ट्यूबवेल पर चल रही दोस्तों की पार्टी में 'कांड'! ईंट से कूच-कूचकर ले ली युवक की जान

शराब पार्टी में कहासुनी बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, देर रात ट्यूबवेल पर चल रही शराब पार्टी में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि साथियों ने ही सोनू पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उधर, सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने गांव के ही युवकों पर लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ शव

बागपत के एसपी सूरज कुमार राय ने बताया, ‘आज दिनांक 2 मई 2024 को सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना बागपत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मितली में एक ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। और सूचना पर तत्काल थाना बागपत पुलिस और सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, फील्ड यूनिट के द्वारा साक्ष्य भी एकत्रित किए गए।’

ईंट को सिर पर मारकर उतारा मौत के घाट

उन्होंने आगे कहा, ‘इसी के क्रम में जब मौके को देखा गया तो वहां युवक की प्रथम दृष्टया ईंट से सिर पर मारकर उसकी हत्या की गई थी और वहां आसपास में शराब और बीयर की बोतलें भी बिखरी हुई थीं। पुलिस ने इसमें बहुत त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे से भी कम समय में तीन अभियुक्त जिन्होंने इस घटना को किया है, उनको हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।’

अवैध संबंध की बात भी आई सामने

एसपी ने ये भी बताया कि पूछताछ में जानकारी में आया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था। थाना बागपत में मुकदमा दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से पहले भी जिले में हाल ही में शराब के नशे में एक और हत्या का मामला सामने आ चुका है, जिसे “पिस्टल वाली राखी” केस के नाम से जाना जा रहा है। उस मामले में भी शराब पार्टी के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply