लखनऊ: ट्रेन से महिला की लाश बरामद, ट्रंक में रखकर भागा आरोपी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस​

के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को छपरागोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया। महिला के शव के टुकड़ों को एक ट्रंक और भारी कार्गो बैग में छिपाकर रखा गया था। मामले में जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ: ट्रेन से महिला की लाश बरामद, ट्रंक में रखकर भागा आरोपी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस​

भयावह मामला तब सामने आया जब ट्रेन 503 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह 6:35 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एस1 स्लीपर कोच की सफाई कर रहे कर्मचारियों ने शौचालय के पास एक लावारिस ट्रंक और बड़ा कार्गो बैग देखा।

शव देख चौंके पुलिस अधिकारी

शक होने पर रेलवे प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे जीआरपी और को सूचना दी। जांच के लिए ट्रंक और बैग को प्लेटफॉर्म पर लाया गया। ट्रंक लॉक था, जिसे हथौड़े से तोड़कर खोला गया। ट्रंक खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अंदर खून से सनी सलवारकुर्ती पहने महिला का धड़ मिला।

बाद में महिला के हाथपैर पॉलीथीन में लिपटे हुए कार्गो बैग से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक महिला का सिर गायब था। जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है और उसकी शव मिलने से लगभग 10 से 12 घंटे पहले की गई होगी।

#WATCH | Lucknow, UP | Lucknow Railways SP Rohit Mishra says, “During a routine check on a train which runs from Chhapra via Gorakhpur to Gomti Nagar, railway staff discovered a box and a bag in the sleeper coach. Upon notification, the station master was informed, who further… pic.twitter.com/w9jOhEywf7

— ANI May 18, 2026

उन्होंने कहा, “तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं जो ट्रेन रूट के विभिन्न स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने ट्रंक और बैग ट्रेन में रखा।” एक टीम एस1 कोच के यात्रियों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रंक और बैग किसने ट्रेन में चढ़ाया था।

पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव के टुकड़ों को ट्रेन में रखकर अपराध छिपाने और जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई। मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी कोच और बरामद सामान से सबूत जुटाए हैं।

Leave a Reply