लगातार 4 हार के बाद हार्दिक पंड्या से छिनेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? PBKS से मिली हार के बाद ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!

Mumbai Indians Hardik Pandya

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 13 सालों बाद आईपीएल (IPL) का अपना पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद से अब तक 4 मैचों में उनकी टीम एक भी मैच हासिल नही कर सकी है. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले केकेआर (KKR) की टीम  को शिकस्त दी, लेकिन उसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

अब 5 में से लगातार 4 मैचों में मिली शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर सवाल उठने लगा है. हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने की मांग तेज हो गई है. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या 4 मैचों में हार के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान से हटाया जा सकता है?

क्या हार्दिक पंड्या से छिनेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी?

सोशल मीडिया पर हार्दिक की खूब आलोचना हो रही है और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है. आलोचकों का मानना है कि हार्दिक के कप्तानी फैसले टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रहे हैं.

हालांकि, बीच सीजन हार्दिक से कप्तानी छीनी जाएगी या नहीं, इस पर MI टीम मैनेजमेंट फैसला करेगी. लेकिन मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव के रूप में एक विकल्प मौजूद है, जिन्होंने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया है.

वहीं टीम के पास रोहित शर्मा मौजूद हैं, लेकिन वो चोटिल हैं और एक बार कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनका दोबारा कप्तान बनना मुश्किल है. वहीं दूसरा बात ये है कि मुंबई इंडियंस की टीम बीच सीजन में शायद ही हार्दिक पंड्या से कप्तान छिनने का रिस्क लेगी.

मुंबई और पंजाब मैच के बाद उठ रहे सवाल, कैसा था मैच का हाल

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के शतक और मिडिल ऑर्डर के नमन धीर के अर्द्धशतक की बदौलत  निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

इसके बाद जब पंजाब किंग्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो एकतरफा मुकाबले में इस मैच को जीता. पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 80 और श्रेयस अय्यर के 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवरों में ही इस मैच को अपने नाम कर लिया.

Leave a Reply