निकाह के 7 महीने बाद ससुर-बहू के बीच बनीं थीं नजदीकियां, लैपटॉप पर खुली WhatsApp चैट और हो गया दो लाशों का खेल!

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली खुर्जा क्षेत्र स्थित कलंदरगढ़ी गांव में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले दोहरे हत्याकांड (Double Murder Case) में पुलिस तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं। दवा विक्रेता मुबीन ने जिन हालातों में अपनी पत्नी सना और अपने सगे प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या की, उसके पीछे अवैध संबंधों, शक, महंगे शौक और पारिवारिक कलह की एक बेहद उलझी हुई दास्तान सामने आई है। पुलिस को मुबीन के लैपटॉप से ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जो इस खूनी अंजाम की गवाही दे रहे हैं।

लैपटॉप पर ‘WhatsApp Web’ से खुली ससुर-बहू के राज की पोल

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मामले का परत-दर-परत खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मुबीन को अपनी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन पर काफी समय से शक था। इस शक को पुख्ता करने के लिए मुबीन ने शातिराना तरीका अपनाया। उसने चुपके से पत्नी सना के मोबाइल का व्हाट्सएप अपने लैपटॉप पर ‘व्हाट्सएप वेब’ (WhatsApp Web) के जरिए लॉगिन कर लिया था। मुबीन रोजाना अपने पिता और पत्नी के बीच होने वाली हर एक चैट को पढ़ता था और उनके वॉयस मैसेज सुनता था। दोनों के बीच पनप रहे इस रिश्ते के सारे डिजिटल सबूत अब पुलिस के हाथ लग चुके हैं।

निकाह के 7 महीने बाद ही आ गई थी रिश्ते में दरार

पुलिस जांच के मुताबिक, 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह बड़े ही धूमधाम से हुआ था। लेकिन निकाह के महज सात महीने बाद ही, यानी सितंबर 2025 में ससुर रियाजुद्दीन 50 और बहू सना 21 के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस बात की भनक सबसे पहले मुबीन की मां और रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को हुई। किस्वर ने जब इस खौफनाक हकीकत से मुबीन को रूबरू कराया, तो घर में रोज-रोज कलेश और विवाद का दौर शुरू हो गया।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर तलाक की दी थी चेतावनी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते अक्टूबर महीने में मुबीन ने अपनी पत्नी और पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद गुस्से से लाल मुबीन ने सना को तुरंत उसके मायके (भौरा गांव, ककोड़) भेज दिया और ससुराल वालों को साफ कह दिया कि वह सना को तलाक देने जा रहा है। उस वक्त सना के मायके वालों ने बदनामी के डर से हाथ-पैर जोड़े, माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिया। वहीं पिता रियाजुद्दीन ने भी मुबीन पर भारी कूटनीतिक दबाव बनाकर बहू सना को दोबारा घर बुलाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन घर लौटने के बाद भी ससुर-बहू के बीच की दूरियां खत्म नहीं हुईं।

सना के महंगे शौक और सास की मजबूरी ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

मुबीन की मां किस्वर ने रोते हुए बताया कि सना को बेहद महंगे कपड़े, गहने और आलीशान लाइफस्टाइल का शौक था, जिसका मुबीन हमेशा विरोध करता था। मुबीन के विरोध का फायदा उठाकर ससुर रियाजुद्दीन सना के लिए महंगे उपहार, साड़ियां और जेवर लाकर देने लगा, जिससे दोनों का रिश्ता और गहरा हो गया।

शुरुआत में मां किस्वर ने घर छोड़ने और तलाक लेने की धमकी दी थी, लेकिन रियाजुद्दीन ने पूरे मकान को अपने नाम बताकर अपनी 16 साल की बेटी और दो बेटों सहित किस्वर को घर से बेघर करने की धमकी दे डाली। बेघर होने के इसी डर और चुप्पी ने पूरे घर को श्मशान में तब्दील कर दिया। पिता की इस करतूत से छोटा बेटा रिहान इस कदर आहत है कि वह नोएडा से अपने पिता के जनाजे में शामिल होने तक गांव नहीं आया।

नवजात बच्चे को अपनाने से किया था इंकार, मायके वालों की पंचायत के बाद हुआ कांड

इधर, मृतका सना के पिता खलील अहमद ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में एक अलग कहानी बयां की है। उनका आरोप है कि मुबीन बेरोजगार था और इसी वजह से ससुर रियाजुद्दीन बेटी की मदद करते थे, जिसे दामाद गलत नजरिए से देखता था। खलील के अनुसार, 10 मई को सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। 16 मई को जब वह अस्पताल से घर लौटी, तो मुबीन ने नवजात बच्चे ‘अब्बास’ को अपना बेटा मानने से साफ इंकार कर दिया और सना के चरित्र पर उंगली उठाते हुए बच्चे को पिता रियाजुद्दीन का बता दिया।

इसी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार सुबह सना के मायके वाले कलंदरगढ़ी आए थे और बातचीत कर सुबह 10 बजे वापस लौटे ही थे कि दोपहर 12 बजे मुबीन ने खुद फोन कर ससुर को बताया, “मैंने सना और रियाजुद्दीन को गोली मार दी है।” पुलिस ने आरोपी मुबीन को पिता की ही लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दोनों शवों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

Leave a Reply