CSK के खिलाफ जीत के बाद अपने टीम मैनेजमेंट पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “केवल एक ही चीज….​

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 का 59वां मैच कल रात चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच खेला गया. इस सीजन में ये पहला ऐसा मैच था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आसानी से एकतरफा जीता. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो कार्तिक शर्मा के 42 गेंदों में 71 रनों की बदौलत 5 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए.

CSK के खिलाफ जीत के बाद अपने टीम मैनेजमेंट पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “केवल एक ही चीज….​

इसके बाद जब लखनऊ सुपर जायंटस की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो मिचेल मार्श के 38 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 16.4 ओवरों में ही लक्ष्य अपने नाम कर लिया. इस जीत के बावजूद कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम मैनेजमेंट से बेहद खफा हैं.

Rishabh Pant ने CSK के खिलाफ जीत के बावजूद टीम मैनेजमेंट को लगाई फटकार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने पावरप्ले में मैच जीतने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को टॉपऑर्डर में रखा था. इसके जवाब में उन्होंने ड्रेसिंग रूम को लेकर भी खुलासा किया. इस सवाल का जवाब देते हुए एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि

“यकीनन यही पहला विचार था कि दो विदेशी खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करवाई जाए और निकोल्स पूरन तीसरे नंबर पर बैटिंग करें. यही आइडिया था. कभीकभी यह मुश्किल होता है जब प्लानिंग हमेशा अमल में नहीं आ पाती, लेकिन इसके साथ ही मुझे गर्व है और एक टीम के तौर पर उन सभी को खुद पर भरोसा है.”

“लखनऊ के शर्मनाक प्रदर्शन का जिम्मा सपोर्ट स्टाफ का”

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन अपनी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन का जिम्मा सपोर्ट स्टाफ के सिर फोड़ा. ऋषभ पंत ने कहा कि

“वह बस यही कहेंगे कि यह निराशाजनक होता है जब पता होता है कि एक टीम के तौर पर आपके पास क्या है, बस थोड़ीबहुत सोच में इधरउधर की वजह से आप चीज़ों को उस तरह से लागू नहीं कर पाते जैसा आप चाहते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसा हो सकता है.”

कप्तान ऋषभ पंत ने आगे कहा कि

केवल एक ही चीज जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है, वह है बहुत ज़्यादा सोचना.

इसके पहले जब केकेआर के खिलाफ एलएसजी को सुपर ओवर में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था, तो उनके फैसले पर जब सवाल किया गया तो ऋषभ पंत ने कहा था कि

“बहुत ज़्यादा दिमाग़ होने से मैदान पर चीज़ें आसान नहीं होतीं.”

एलएसजी के टीम मैनेजमेंट में बड़ेबड़े नाम शामिल हैं. एलएसजी की टीम में टॉम मूडी , जस्टिन लैंगर , केन विलियमसन , भरत अरुण , लांस क्लूजनर , रयान कुक और कार्ल क्रो शामिल हैं.

 

Leave a Reply