‘ये गलत आंकड़ा बता रहे हैं’, लोकसभा में अमित शाह को अखिलेश यादव ने टोका!


लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान तीन विधेयकों के लिए वोटिंग से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. शाह ने उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद लोकसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यह से हमारे रक्षा मंत्री भी सांसद रहे हैं. यहां 28 लाख वोटर्स हैं. इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टोका.

कन्नौज सांसद ने कहा कि अखिलेश ने कहा कि मंत्री जो आंकड़े बता रहे हैं वो किस सेंसस के आधार पर बता रहे हैं क्योंकि गाजियाबाद का जो आंकड़ा बताया जा रहा है वो बहुत कम बताया जा रहा है. हो सकता है कि आज की परिस्थिति में यह दोगुना हो.अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू की बात के दावों के बीच सपा चीफ का बयान- उनके वादों पर क्या भरोसा करें?

‘अपने स्टैंड पर बात कर रहे या नहीं?’
अखिलेश द्वारा अपनी बात खत्म करने पर गृह मंत्री ने कहा कि यह तो पुराना है. मैं यही कह रहा हूं. अगर परिसीमन करने दोगे तो नया आ जाएगा तो एक की जगह जो सीटें बन जाएंगे. उनको यह भी नहीं पता है कि वह अपने स्टैंड के पक्ष में बात कर रहे हैं या विपक्ष में.

गृह मंत्री ने कहा कि कई लोकसभा इतनी बड़ी है कि सासंद अपने मतदाताओं को अपना मुंह भी नहीं दिखा पाते हैं. इतनी बड़ी आबादी होती है. एक सासंद 39 लाख वोटरों को कैसे संभालेगा इसीलिए हमारे संविधान में समय समय पर परिसीमन का प्रावधान है. 127 सीटें ऐसी है जिसमें 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक सासंद 20लाख वोटर तक कैसे पहुंचेगा? एक सीट पर 48 लाख से ज्यादा वोटर हैं.

Leave a Reply