आलिया भट्ट ने बताया कान्स का सबसे आइकॉनिक लुक, ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘देवदास’ साड़ी का जिक्र​

आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने एक से बढ़कर एक लुक्स से चर्चा में हैं। लगातार चार शानदार अपीयरेंस देने के बाद आलिया ने बुधवार रात L’Oréal के खास डिनर इवेंट में हिस्सा लिया, जहां उनकी मुलाकात मशहूर F1 ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क से हुई।

आलिया भट्ट ने बताया कान्स का सबसे आइकॉनिक लुक, ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘देवदास’ साड़ी का जिक्र​

इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया मुस्कुराते हुए चार्ल्स लेक्लर्क से मिलती नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐसा लगा कि लेक्लर्क सीढ़ियों पर आलिया की मदद करने के लिए मुड़े, हालांकि आलिया ने खुद ही आसानी से ऊपर कदम बढ़ा दिए। इस मोमेंट पर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर तारीफ की।

इस खास मौके पर आलिया ने हल्के नीले रंग का एलिगेंट गाउन पहना था, जिसे उन्होंने मिनिमल मेकअप और कम एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल किया। वहीं चार्ल्स ब्लैक टक्सीडो में नजर आए। इससे एक दिन पहले आलिया की मुलाकात F1 ड्राइवर Carlos Sainz Jr. से भी हुई थी।

इसी बीच British Vogue के साथ बातचीत में आलिया से पूछा गया कि उन्हें कान्स का सबसे आइकॉनिक लुक कौनसा लगता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर उन्होंने तुरंत Aishwarya Rai Bachchan का नाम लिया। आलिया ने कहा, ‘मेरी यादों में जो कान्स लुक सबसे आइकॉनिक है, वो ऐश्वर्या राय बच्चन का Devdas प्रीमियर वाला लुक है। उनकी खूबसूरत साड़ी और पूरा अंदाज़ बेहद आइकॉनिक था।’

साल 2002 में ‘देवदास’ के प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कान्स में शिरकत की थी। उस दौरान पीली साड़ी में उनका लुक आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार कान्स मोमेंट्स में गिना जाता है।

वहीं आलिया के नए लुक्स भी लगातार इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अपने पांचवें कान्स लुक में उन्होंने ऑफशोल्डर विंटेज स्टाइल गाउन पहना, जिसमें एंटीक डिटेलिंग देखने को मिली। सिल्वर ज्वेलरी, कॉर्सेटस्टाइल फिटिंग और हाई बन हेयरस्टाइल ने उनके रेड कार्पेट लुक को रॉयल टच दिया।

इससे पहले आलिया ने कान्स 2026 में हल्के नीले और हरे शेड्स वाले ग्रेडिएंट फ्रॉक गाउन में रेड कार्पेट डेब्यू किया था। बाद में वह रॉयल पीच गाउन, आइवरी साड़ी और लैवेंडर आउटफिट में भी नजर आईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Leave a Reply