अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, एक-दूसरे पर टूट पडी दोनों सेनाएं, होर्मुज में तबाही​

US Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच अब एक नया बड़ा टकराव सामने आया है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम जैसी स्थिति होने के बावजूद समुद्र में दोनों देशों की नौसेनाएं आमनेसामने आ गई हैं. दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया है. दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला होने का दावा किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया गया, जबकि ईरान ने दावा किया कि अमेरिकी जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा और वे पीछे हट गए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सक्रिय युद्ध जैसी स्थिति सिर्फ होर्मुज में देखने को नहीं मिली है. ईरान की अर्धसरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास, केशम द्वीप और ईरान की राजधानी तेहरान के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई है.

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, एक-दूसरे पर टूट पडी दोनों सेनाएं, होर्मुज में तबाही​

आखिर होर्मुज में क्या हुआ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान की नौसैनिक सेनाओं के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी हुई है. यह घटना दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते के बीच हुई है. ट्रंप ने दावा किया कि जब अमेरिका के तीन विध्वंसक युद्धपोत होर्मुज से गुजर रहे थे तब ईरान ने उनपर हमला किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत “बहुत सफल तरीके से” होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए गए हैं. उन्होंने कहा कि रास्ते में ईरानी बलों ने उन पर गोलीबारी की. तीनों जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ है.

हालांकि ईरान का दावा अलग है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना कमान ने X पर कई पोस्ट करके दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने दक्षिणी ईरान के जास्क बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जिसके बाद अमेरिकी जहाजों पर हमला किया गया. आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी विध्वंसक जहाजों के खिलाफ एंटीशिप बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए एक संयुक्त अभियान चलाया गया. उसने दावा किया कि अमेरिकी जहाजों को “भारी नुकसान” हुआ और वे होर्मुज जलडमरूमध्य से पीछे हट गए.

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की “कई छोटी नावें” नष्ट कर दी गईं.

“ईरान को पागल चला रहे हैं, जल्द डील नहीं की तो…”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के मौजूदा नेतृत्व पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी कि अगर तनाव बढ़ा तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाज फिर से उनकी नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल होंगे, जिसे उन्होंने “स्टील की दीवार” बताया. उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान ने जल्दी समझौता नहीं किया तो भविष्य में उसे और सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

Leave a Reply