सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई थी कि वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि बिग बी को 16 मई को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था और अस्पताल के एविंग में हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, विक्की ने बताया कि वो खुद यह खबर कन्फर्म करने नानावटी अस्पताल गए थे, जहां उन्हें इसकी कन्फर्मेशन भी मिली।

हालांकि, अब पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बिग बी वहां रूटीन चेकअप के लिए गए थे और घर वापस आ गए। वह आमतौर पर हर महीने जांच के लिए जाते हैं। बता दें कि विक्की ने अपने वीडियो में कहा था, “काफी समय लगा, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें एविंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। कुछ देर बाद मैंने यह भी देखा कि अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे।” विक्की ललवानी के अनुसार बिग बी लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार
इसके अलावा विक्की ललवानी ने आगे कहा, “अमिताभ बच्चन अपना ट्रीटमेंट जैन बरवे से ले रहे होंगे, वह काफी समय से उनके साथ जुड़े हुए हैं। जब से उनको यह दिक्कतें हैं। ये पेट की समस्या बिग बी के साथ काफी सालों से चलते आ रहे हैं। लगभग वहां से जहां से वो हर्ट हुए थे कुली के सेट पर 1982 अगस्त में। उस समय वह पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट का सीन कर रहे थे, बेंगलुरु यूनिवर्सिटी कैंपस में। मुझे यह भी पता चला कि अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार हो रहा है और वह स्टेबल हैं।”
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बिग बी
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनलप्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर वहां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने 7 घंटे पहले ही अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “पिलोरी बड़ुंबा।”
वहीं, उन्होंने बुधवार को रात करीब 12:19 बजे, अपने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों के बीच एक रहस्यमय ब्लॉग पोस्ट किया। ब्लॉग में उन्होंने हिंदी में एक कविता शेयर की, जिसमें लिखा था, “चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें, इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें। बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे।”
रविवार को फैंस से भी मिले थे अमिताभ
हालांकि, यह खबर फैली थी कि बिग बी को शनिवार से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन रविवार को मेगास्टार को जुहू स्थित उनके घर के बाहर देखा गया था, जहां वह साप्ताहिक परंपरा के तहत अपने फैंस से मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:





