Angkrish Raghuvanshi: केकेआर की ओर से फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ एक ओवर में 25 रन ठोक डाले।

Angkrish Raghuvanshi, KKR vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। केकेार ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।
केकेआर की ओर से फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ एक ओवर में 25 रन ठोक डाले।
Angkrish Raghuvanshi ने सिराज की लगाई लंका
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 19वां ओवर करवाने अपने सबसे पसंदीदा गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास पहुंचे। सिराज के ओवर की पहली गेंद तो डॉट रही लेकिन इसके बाद रनों का सिलसिला शुरु हुआ। दूसरी गेंद वाइड हुई, तीसरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने धमाकेदार छक्का जड़ा।
Angkrish Raghuvanshi का अर्द्धशतक
तीसरी रघुवंशी ने 2 रन चुराए। इसके बाद ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने हवा को तारामंडल की सैर कराई यानी दो दनदनाते छक्के जड़े। आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने चौका जड़कर सिराज के खिलाफ 25 रन चुरा लिए। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए।
View this post on Instagram
KKR vs GT की पारी का हाल
आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिन एलन के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन जोड़े। फिन एलन 35 गेंदों में 10 छक्कों और चार चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
यहां से रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी 44 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों के साथ 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साईं किशोर ने एकएक सफलता हासिल की।





