टीम इंडिया अब नई सीरीज के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। पहले एक टेस्ट और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे। इस बीच टेस्ट टीम में एक बार फिर से ऐसे खिलाड़ी की एंट्री मिल गई है, जो पहले भी फ्लॉप रहा है, लेकिन फिर से उसे जगह मिल गई है। क्या कप्तान शुभमन गिल से दोस्ती काम आई, ये बात पता नहीं है, लेकिन चर्चे जरूर हैं।

साई सुदर्शन फिर से टीम इंडिया में पा गए मौका
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए जो टीम चुनी है, उसमें साई सुदर्शन का भी नाम शामिल है। ऐसा नहीं है कि साई को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला हो, इससे पहले भी वे चुने गए थे, लेकिन तब कुछ ऐसा नहीं कर पाए थे, जो कि याद रखा जा सके। ऐसा लगा कि अब साई की वापसी नहीं होगी, लेकिन वे फिर से आ गए हैं।
अब तक ऐसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन
साई सुदर्शन ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना डब्यू किया था। उस सीरीज के दौरान उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया, शतक की बात तो दूर की है। इसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज में भी उन्हें टीम में रखा गया, लेकिन वे एक ही अर्धशतक लगा पाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला। अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेलकर साई सुदर्शन ने 302 रन बनाए हैं। उनके नाम केवल दो अर्धशतक हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। साई का औसत केवल 27.45 का है। लेकिन वे टीम इंडिया के लिए फिर खेलने वाले हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से खेलते हैं
आईपीएल में साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं। अब टेस्ट और वनडे के कप्तान भी गिल ही हैं। वे शुभमन के साथ पारी का आगाज करते हैं। यानी उनकी दोस्ती अच्छी होगी। क्या यही वजह है कि साई सुदर्शन को घटिया प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह मिल जा रही है। क्या आईपीएल की वजह से ही साई की वापसी हुई है। अब देखना ये होगा कि क्या शुभमन गिल साई को प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बनाएंगे। अगर हां, तो फिर साई का प्रदर्शन कैसा रहता है। टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें





