अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। टीजर में बॉबी देओल एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो पहली झलक में बेहद स्टाइलिश और करिश्माई लगता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ते ही उसका खौफनाक और विवादों से भरा चेहरा सामने बन जाता है।

टीजर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार ‘समीर मेहरा’ की धमाकेदार एंट्री से होती है। चमचमाती जैकेट, डार्क ग्लासेस और पार्टी में उनका रॉकस्टार अंदाज 90s वाले बॉबी देओल की याद दिलाता है। लेकिन इस ग्लैमर के पीछे छिपी कहानी तब पलट जाती है, जब उन पर यौन शोषण का आरोप लगता है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है।
टीजर के बीच में कहानी बड़ा मोड़ लेती है, जब समीर मेहरा को कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि समीर खुद को बेगुनाह बताते हुए दावा करता है कि लड़की उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रही है।
वहीं सान्या मल्होत्रा टीजर में समीर की बहन के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने भाई को इडियट कहती दिखाई देती हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा जेल के अंदर सेट किया गया है और आखिरी सीन में बॉबी देओल का किरदार सिगरेट पीते हुए टेढ़ी मुस्कान के साथ जेल सेल में नजर आता है, जो कहानी के सस्पेंस को और बढ़ा देता है।
‘बंदर’ को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हो चुका है। टीजर में फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है, हालांकि अनुराग कश्यप साफ कर चुके हैं कि इसका मीटू वमेंट से कोई संबंध नहीं है।
अपनी इस फिल्म को लेकर अनुराग ने कहा था कि इसका MeToo आंदोलन से कोई लेनादेना नहीं है। उनका कहना था कि झूठे रेप आरोप जैसे विषय पर बनी फिल्मों को लेकर ऐसी बहस होना आम बात है, लेकिन MeToo सत्ता और ताकत के गलत इस्तेमाल से जुड़ा आंदोलन है, जबकि ‘बंदर’ की कहानी उस तरह की पावर प्ले या यौन राजनीति पर आधारित नहीं है।





