इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे तेज गेंद अशोक शर्मा के नाम है। 6 फुट 1 इंच के गुजरात टाइंटस इस तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान ध्रुव जुरेल को 154.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वह लगातार 145 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उनके पास गति में परिवर्तन की महारत भी हासिल है। अशोक शर्मा 145 की रफ्तार के साथसाथ 105 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धीमी गेंद कर सकते हैं। उन्होंने धीमी गेंद का श्रेय के तेज गेंदबाज रसिख सलाम को दिया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो को गति परिवर्तन के सवाल पर अशोक शर्मा ने कहा, ‘जब मैं 16 या 17 साल का था तो मेरा एक दोस्त था जो टेनिसबॉल क्रिकेट में बैकऑफदहैंड स्लोअर बॉल डालता था। तो मुझे बहुत प्यारी बॉल लगी थी। लोग आम तौर पर ऑफकटर, नकलबॉल वगैरह डालते हैं,लेकिन मैंने सोचा मैं अपनी एकेडमी में एक नॉर्मल क्रिकेट बॉल से यह बैकऑफदहैंड बॉल ट्राई करता हूं। शुरू में यह बहुत मुश्किल था। मेरे हाथ की पोजिशन अजीब थी, बॉल ठीक से पिच नहीं हो रही थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कभीकभी यह मेरे ठीक सामने पिच होती थी, कभीकभी पिच के बाहर। कभीकभी लेग स्पिन की तरह गेंद चलती थी असल में कंट्रोल नहीं था।’
रसिख सलाम ने धीमी गेंद सीखने में मदद की
अशोक वर्मा ने कहा, ‘मेरे एकेडमी कोच ने जोर दिया कि मुझे उस गेंद की अभ्यास करनी चाहिए और उस पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं इसमें महारत हासिल कर लूं तो यह मेरे बहुत काम आएगा। फिर, जब मैं कोलकाता नाइट राइडर्स जुड़ा तो मेरे दोस्त रसिख सलाम ने मेरी बहुत मदद की। वह बहुत अच्छी बैकऑफदहैंड स्लोअर डिलीवरी करते हैं। मैंने उनसे टिप्स मांगे और उन्होंने मेरी बहुत मदद की, जो अब काम आ रही है। रसिख मुझसे कहते थे कि मैं ट्रेनिंग में सीधे जाकर वह डिलीवरी नहीं कर सकता। इसके बजाय मुझे खड़े होकर बॉल टॉस करनी चाहिए और रनअप के साथ बॉलिंग की ओर धीरेधीरे बढ़ना चाहिए।’
अशोक ने झटके हैं 6 विकेट
अशोक वर्मा ने कहा, ‘धीरेधीरे यह मेरी ताकत बन गई। तेज गेंदबाजी करते समय अगर आपमें बैकऑफदहैंड बॉल को धीमी स्पीड से फेंकने की काबिलियत है। अगर आप उसे सही जगह पर डालते हैं तो यह विकेट लेने वाली डिलीवरी हो सकती है।’ अशोक ने आईपीएल 2026 में अबतक 6 मैच खेले हैं। 38 के औसत और 10.85 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं। यह उनका पहला सीजन है।
राजस्थानगुजरात मैच के बाद अंक तालिका में होगा बड़ा फेरबदल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स जीतती है तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। राजस्थान का रनरेट +0.510 है। सनराइजर्स का रनरेट +0.737 है।।





