बाबर आजम ने चुनी अपनी ODI इलेवन टीम, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह को किया बाहर, इन्हें दी जगह

Babar Azam: भारत में एक तरफ जहां आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पीएसएल खेला जा रहा था. बाबर आजम की टीम ने इस बार PSL का ख़िताब अपने नाम किया था, जिसके बाद बाबर आजम को रोहित शर्मा की नकल करते हुए ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया, विराट कोहली और रोहित शर्मा को बाबर आजम अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन जब उन्होंने अपनी वनडे टीम का चुनाव किया तो उस टीम से इन दोनों दिग्गजों को बाहर रखा.

बाबर आजम ने चुनी अपनी ODI इलेवन टीम, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह को किया बाहर, इन्हें दी जगह

बाबर आजम ने इसके अलावा अपनी टीम से भारत के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी बाहर रखा है, जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है. आइए जानते हैं, बाबर आजम ने अपनी टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.

Babar Azam ने इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल

PSL 2026 के फाइनल से पहले पेशावर जाल्मी के पॉडकास्ट में बाबर आजम बतौर गेस्ट पहुंचे, इस दौरान बाबर आजम ने अपनी वर्ल्ड ODI इलेवन चुनी. इस वर्ल्ड इलेवन को चुनने के लिए बाबर आजम के सामने शर्त ये थी कि उन्हें हर देश से बस दो खिलाड़ी चुनने थे.

ऑस्ट्रेलिया से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को चुना. साउथ अफ्रीका से कैगिसो रबाडा और एडेन मार्करम को. न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर को जगह दी. इंग्लैंड से हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को जगह दी.

पाकिस्तान से शाहिद अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को और अफगानिस्तान से एक खिलाड़ी राशिद खान को रखा. वहीं पॉडकास्टर ने 12वें खिलाड़ी के तौर पर खुद बाबर आजम को रख दिया.

भारत से दिखी बाबर आजम की साफ नफरत

बाबर आजम से पहले जिसने भी अपनी विश्व इलेवन टीम का चयन किया है. उसने विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन बाबर आजम की नफरत भारत के खिलाफ साफतौर पर देखने को मिली, मौजूद समय में रोहित शर्मा से बेहतर ओपनर किसी देश के पास नही है, वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज कोई दूसरा नही, जबकि पूरी दुनिया में जसप्रीत बुमराह से बेहतर तेज गेंदबाज मौजूद नही है.

इसके अलावा बाबर आजम ने अपनी टीम में वेस्टइंडीज से और ना ही बांग्लादेश या श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी को मौका दिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये बेस्ट प्लेइंग 11 है?

 

Leave a Reply