दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक बार फिर फिल्म सेट पर वापसी कर ली है। पिछले कुछ समय में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और भावनात्मक संघर्षों के कारण सुर्खियों से दूरी बना ली थी। अब वे अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के दूसरे शेड्यूल के साथ दोबारा काम पर लौट आए हैं।

शूटिंग पर वापसी के इस खास मौके पर बाबिल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया और अपने काम के प्रति समर्पण को दोहराया।
उन्होंने लिखा ”जैसे ही मैं शूटिंग के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत कर रहा हूं, मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं और आपके प्यार की मेरे लिए कितनी अहमियत है, इसे मैं समझता हूं। मैं पूरी मेहनत करता हूं ताकि आप जो भी एक सेकंड मुझे देखते हैं, वह उसके लायक हो। उम्मीद है कि बहुत जल्द आप मुझे अपनी स्क्रीन पर देखेंगे।”
बाबिल खान का अगला प्रोजेक्ट
हालांकि उनके आने वाले प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी वापसी से साफ है कि वे अपने करियर के एक नए और मजबूत चरण की शुरुआत कर रहे हैं।
बाबिल खान पहले भी खुलकर बता चुके हैं कि उन्होंने डिप्रेशन और मानसिक दबाव जैसे कठिन दौर का सामना किया है। अपने पिता इरफान खान के निधन, इंडस्ट्री के दबाव और उम्मीदों के बीच उन्होंने खुद को संभालने के लिए कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाई थी और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया था।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सा या मनोवैज्ञानिक सलाह नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, डिप्रेशन या किसी भी तरह की भावनात्मक परेशानी से गुजर रहा है, तो कृपया किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेल्पलाइन नंबर
AASRA
संपर्क: 9820466726
ईमेल:
समय: 24×7
भाषाएँ: अंग्रेज़ी, हिंदी
Snehi
संपर्क: 9582208181
ईमेल:
समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक
भाषाएं: अंग्रेज़ी, हिंदी, मराठी
Fortis Mental Health Helpline
संपर्क: 8376804102
समय: 24×7
भाषाएं: असमिया, बंगाली, डोगरी, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, राजस्थानी, तमिल, तेलुगु, उर्दू आदि
Connecting NGO
संपर्क: 9922004305, 9922001122
ईमेल:
समय: दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक
भाषाएं: अंग्रेज़ी, हिंदी, मराठी
Vandrevala Foundation
संपर्क: 18602662345
ईमेल:
समय: 24×7
भाषाएं: हिंदी, मराठी, गुजराती, अंग्रेज़ी





