
नई दिल्ली: IMD Heatwave and Rain Alert: भीषण गर्मी अब कहर बनकर टूटने वाली है. अभी तक आपने जितनी गर्मी महसूस की है, उससे भी अधिक प्रचंड गर्मी अभी आने वाली है. भारत मौसम विभाग ने रविवार को हीट वेव का नया अलर्ट जारी किया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना है. शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यूपी के बांदा में 44.6 डिग्री पारा पहुंच गया. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में 10 राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है.
इन 10 राज्यों के लिए हीट वेब की चेतावनी जारी
रविवार को मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लू/ऊष्ण लहर की प्रबल संभावना है.
आने वाले दिनों के लिए IMD का हीटवेब फोरकास्ट
- 19–20 अप्रैल : पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़
- 19–23 अप्रैल : पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्था और पूर्वी मध्य प्रदेश
- 20–21 अप्रैल : झारखण्ड
- 20–22 अप्रैल : पश्चिमी उत्तर प्रदेश
- 20–23 अप्रैल : पश्चिमी राजस्थान
- 21–23 अप्रैल : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा
दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
साथ ही, 19 और 20 अप्रैल को केरल और माहे के कुछ इलाकों में, 19 से 23 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्णाटक में और 20 से 25 अप्रैल के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल इलाके में गर्म और आर्द्र मौसम की प्रबल संभावना है.






