Bade Mangal Ke Upay: आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। क्योंकि पौराणिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। ज्येष्ठ माह में जितने भी मंलवार पड़ते हैं उनको बड़ा या बुढ़वा मंगल कहा जाता है बड़े मंगल का धर्म शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है।

धर्म शास्त्रों में बताया है कि, इस दिन की पूजा बहुत फलदायी होती है। हनुमान जी की कृपा से घर खुशियों से भर जाता है। शत्रुओं के भय और हर संकट से मुक्ति मिल जाती है। के दिन कुछ अचूक उपाय भी किए जाते है तो आइए जानते हैं बड़े मंगल पर किए जाने वाले इन उपायों के बारे में
तीसरे बड़े मंगल पर शाम में करें ये 5 अचूक उपाय
-
विवाह बाधा दूर
आज शाम हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और जलाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़ें। मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।
-
मंगल दोष निवारण
शाम को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
-
नौकरी और तरक्की
शाम के समय हनुमान जी के मंदिर में जाकर पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान अष्टक का पाठ करें। इस उपाय से बजरंगबली की कृपा से नौकरी संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
-
व्यापार में नुकसान दूर
व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा हो या कारोबार में रुकावटें आ रही हों, तो शाम के समय हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और गुड़चने का भोग लगाएं। इसके बाद बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय से व्यापार में स्थिरता आती है, नुकसान रुकता है और लाभ की स्थिति बनती है।
-
अर्थिक तंगी दूर
शाम के समय बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं। अगर बंदर ना मिलें, तो इन चीजों को गरीबों को दान कर दें। हनुमान जी बंदर रूप में भी पूजे जाते हैं, इसलिए यह उपाय उन्हें विशेष रूप से प्रसन्न करता है और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाता है।





