ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 149 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने पर बाइक जीती। हालांकि उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए यह बाइक बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी, जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

BAN vs AUS ODI Series: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत रोमांचक अंदाज में हुआ। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया। हालांकि सीरीज पर कब्जा बांग्लादेश ने 21 से किया, लेकिन मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपने एक खास फैसले से सभी का दिल जीत लिया।
कूपर कोनोली ने तीसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इसके बाद उन्हें सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए बाइक पुरस्कार के रूप में मिली, लेकिन उन्होंने यह बाइक अपने पास रखने के बजाय बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी। कोनोली की इस खेल भावना की क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है।
BAN vs AUS: 184 रन ठोकने के बदले कोनोली को मिली बाइक
कूपर कोनोली ने तीसरे वनडे में 134 गेंदों पर 149 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी रहा। इसी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 275 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया। कोनोली ने पूरी सीरीज में तीन पारियों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बाइक पुरस्कार के तौर पर दी गई।
WHAT A BEAUTIFUL GESTURE FROM COOPER CONNOLLY 🥺❤️
After being awarded an ebike for finishing as the highest runscorer of the ODI series, Cooper Connolly chose to gift it to Litton Das, who had struggled with severe cramps and could barely walk after the match. #Respect🫡 pic.twitter.com/ZzCRg8BRp7
— Prince Jha June 14, 2026
BAN vs AUS: लिट्टन दास को क्यों गिफ्ट की बाइक?
कूपर कोनोली का यह कदम खेल भावना की बेहतरीन मिसाल माना जा रहा है। दरअसल, तीसरे वनडे के दौरान बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास क्रैंप की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें मैदान पर चलनेफिरने में भी परेशानी हो रही थी। मैच के बाद कोनोली ने मजाकिया लेकिन भावुक अंदाज में अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी। उनका यह फैसला फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
BAN vs AUS: कोनोली की पारी ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज
तीसरे वनडे में बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका था। हालांकि कूपर कोनोली ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने दबाव भरी स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से जीत दिला दी। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम सीरीज में सम्मान बचाने में सफल रही।
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने रचा इतिहास
भले ही ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन सीरीज बांग्लादेश के नाम रही। मेजबान टीम ने पहले वनडे में 86 रन और दूसरे वनडे में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने का कारनामा किया। हालांकि क्लीन स्वीप का सपना अधूरा रह गया, लेकिन 21 से सीरीज जीतकर बांग्लादेश ने अपने क्रिकेट इतिहास में एक और यादगार उपलब्धि जोड़ ली।



