मई-जून में जंगल सफारी का बना रहे हैं प्लान, जानें से पहले इन बातों को रखें ध्यान​

Jungle Safari Tips for Summer: मईजून के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक का समर वेकेशन पर जाने का मन करता है। कई लोगों को प्राकृतिक चीजों को देखने का शौक होता है, ऐसे में वे हिल स्टेशन, प्राकृतिक जगह या जंगल सफारी जाना पसंद करते हैं। भारत में कई शानदार जगहें मौजूद हैं जहां पर रोमांच और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घने जंगल, वादियां, शांत झील के साथ बाघ, शेर, हाथी, हिरण जैसे वन्यजीवों को देखना एक यादगार अनुभव बन सकता है।

मई-जून में जंगल सफारी का बना रहे हैं प्लान, जानें से पहले इन बातों को रखें ध्यान​

अगर गर्मियों के समय आप जंगल सफारी जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे आपका सफर मजेदार और यादगार बन सके। इस मौसम में पानी के स्रोतों के आसपास जानवर काफी नजर आ सकते हैं।

कपड़ों का सही चुनाव

गर्मियों में जंगल सफारी पर जा रहे हैं तो मौसम के अनुसार कपड़ों का चुनाव करें। ऐसे में हल्के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद किया जाता है। बहुत ज्यादा चमकीले और रंगीन कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इससे जानवरों का ध्यान आकर्षित हो सकता है। साथ ही, तेज धूप से बचने के लिए सनग्लासेस, स्कार्फ और टोपी को साथ रखना न भूलें। ये आपका धूप से बचाव करेंगे।

पानी ले जाना न भूलें

मईजून की गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। सफारी पर जाने से पहले अपने साथ पर्याप्त पानी रखें। जंगल के अंदर लंबे समय घूमने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा साथ में हल्के स्नैक्स और जरूरी दवाइयां भी रखें।

पहले से कर लें बुकिंग

अगर आप जंगल सफारी जाना चाहते हैं तो पहले से ही बुकिंग कर लें। गर्मियों की छुट्टियों में कई नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ऑनलाइन बुकिंग करने से आप परेशानी से बच सकते हैं। खासकर अगर परिवार के साथ जा रहे हैं तो समय और नियमों के बारे में पहले से जानकारी लेकर रखें।

कैमरा और दूरबीन जरूर रखें

जंगल सफारी पर जाने से पहले बैग में कैमरा और दूरबीन जरूर रखें। जिसकी मदद से आप प्रकृति के नजारे और खूबसूरत जानवरों को करीब से देख सकते हैं। कैमरे में आप अपने खास पलों को कैद करते हैं और दूरबीन से दूर जानवरों को करीब से देख सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही पानी की बोतल अपने साथ रखें।

नियमों का पालन करें

जंगल सफारी जाने से पहले जरूर वन्यजीव नियमों के बारे में जानकारी रखें। सफारी के दौरान तेज आवाज करना, जानवरों को करीब से देखना या गंदगी फैलाना गलत माना जाता है। जंगल का वातावरण शांत और साफ रहे इसका ध्यान आपको रखना होगा।

रणथंभौर नेशनल पार्क, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क आदि जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां आपको बाघ और जंगल के अन्य जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। गर्मियों में बच्चों की छुट्टियां हो जाती हैं ऐसे में उन्हें प्रकृति को करीब से दिखाने का मौका मिस न करें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही जंगल सफारी का आनंद लें।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply