Benefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल​

Cashew Health Benefits: सभी ड्राई फ्रूट्स में काजू सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के तौर पर काजू एक अच्छा सोर्स है। किडनी के आकार का यह बीज अत्यंत फायदेमंद है। इसे अपने डेली डाइट में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। काजू आपकी त्वचा, बालों और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काजू विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, तांबे और फास्फोरस से भरे होते हैं। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों को डाइट में काजू शामिल करने की सलाह दी जाती है।

Benefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल​

त्वचा की देखभाल

यदि आप भी चिकनी और रिंकलफ्री स्किन चाहते हैं, तो काजू आपकी मदद कर सकता है। काजू में जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही ये नट्स प्रोटीन और विटामिन से भी भरपूर होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों से बचाते हैं।

चमकदार बालों के लिए काजू है फायदेमंद

लंबे, चमकदार बाल हर लड़की की चाहत होती है। काजू में कॉपर होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों के पिगमेंट को बनाए रखने में मदद करता है। काजू आपके बालों को चिकना और रेशमी भी बना सकता है। इसके अलावा, काजू में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल घने और चमकदार रहते हैं।

मेंटल हेल्थ में कारगर

काजू में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के स्तर को बनाने और बढ़ाने के लिए जरूरी है। यह मूड को अच्छा रखने, खुशी की भावना को बढ़ाने और साउंड स्लीप में मदद करता है। काजू में पाया जाने वाला ओमेगा3 फैटी एसिड हेल्दी ब्रेन की संरचना और फंक्शन से सकारात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। यह मस्तिष्क में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्रेन फ्लूड की डेंसिटी को बढ़ाता है। इससे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग को शुरुआत में ही कम करता है। कॉग्निटिव कार्य को बढ़ाता है और सूजन को कम करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए भी सुरक्षित

काजू में हेल्दी फैट मोनो अनसैचुरेटेड और पॉली अनसेचुरेटेड दोनों रूप में रहता है। और कम फाइबर वाले स्टार्च के स्थान पर काजू का उपयोग किया जा सकता है। यह बैड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का कारण बन सकता है। और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सॉल्टेड काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।

हेल्दी गट के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से काजू खाने से फाइबर, पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीइंफ्लेमेटरी प्लांट कंपाउंड मिलते हैं, जो आंत स्वास्थ्य के लिए बेस्ट है। काजू स्वस्थ माइक्रोबायोम बनाता है।

काजू में गैलेक्टोओलिगोसेकेराइड्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। यह गुड पैथोजेन को पोषण देता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सूजन को कम करता है।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply