Bengal famous foods: बंगाल की इन खाने की चीजों को देख मुंह में आ जाता है पानी

पूर्वी भारत में बसा पश्चिम बंगाल अपनी कला, साहित्य और बेहतरीन संस्कृति के लिए जाना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि ये राज्य अपने टेस्टी खानपान के लिए भी वर्ल्ड फेमस है. बंगाल का रस्सगुल्ला या झालमुरी ही नहीं यहां और भी ऐसे कई फूड्स हैं जिनका स्वाद चखते ही मजा आ जाता है. बंगाली क्यूजिन में टेस्ट, खुशबू और बनावट का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है. ये तरीका यहां के खानपान को देश के सबसे अलग और खास क्यूजिन में शामिल है. बंगाली खानपान की बात करें तो यहां मछली और चावल के अलावा अलगअलग तरह की मिठाइयों को भी शौक से खाया जाता है.

Bengal famous foods: बंगाल की इन खाने की चीजों को देख मुंह में आ जाता है पानी

बंगाल के खानपान को एंजॉय करने की बात ही अलग होती है. चलिए आपको बताते हैं उन बंगाली फूड्स के बारे में जिन्हें देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. जानें इनके बारे में…

बंगाल के पॉपुलर फूड्स । Popular Bengali Foods

माछभात । MachhBhaat

बंगाल का ऑल टाइम फेवरेट फूड मछली और चावल है और इसे यहां माछभात पुकारा जाता है. रोहू, हिलसा जैसी मछलियों को सरसों के तेल और मसालों में तैयार किया जाता है. इसके साथ ज्यादातर लोग उबले हुए चावल परोसते हैं या खाते हैं. खास बात है कि इसका हर घर में स्वाद थोड़ा अलग होता है लेकिन इमोशन्स एक ही होते हैं. माछभात एक खाना नहीं, बल्कि बंगाली जीवनशैली का अहम हिस्सा है. इसे बनाने के लिए मछली को धोकर पहले मसालों में मेरिनेट किया जाता है. इसके बाद सरसों के तेल में इसे फ्राई किया जाता है. इसके बाद मछली की करी बनाकर उसे चावल के साथ सर्व किया जाता है.

शोरशे इलिश । Shorshe Ilish

ये भी बंगाल की एक पॉपुलर डिश है जिसमें मछली की करी को चावलों के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद तीखा होता है और इसमें हल्का कड़वापन भी महसूस होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सरसों के तेल में बनने वाली इस डिश में इस ऑयल की खुशबू मुंह में पानी ले आती है. ज्यादातर लोग इस डिश को हिलसा फिश से तैयार करते हैं. दरअसल, यहां हिलसा मछली को इलिश पुकारा जाता है. त्योहारी सीजन में फिश की इस डिश को बनाया जाता है और मेहमानों को परोसा जाता है. इसका गाढ़ा और अनोखा स्वाद बेहद बेहतरीन होता है.

लूची और आलू दम । Luchi & Aloo Dum

ये त्योहारों में परोसे जाने वाला एक देसी स्टार्टर है जिसे मसालों से तैयार किया जाता है. त्योहारी सीजन में ये सुबह का ब्रेकफास्ट भी होता है. दरअसल, लूची एक सफेद और मुलायम पूड़ी होती है जिसे मसालेदार आलू दम के साथ परोसा जाता है. आलू दम एक तरह मसालेदार करी है जिसे पकाते समय गाढ़े फॉर्मेट में तैयार किया जाता है. ये दोनों मिलकर बंगाल के सबसे स्वादिष्ट और पसंदीदा खानपान के जोड़ों में से एक बनाते हैं.

पॉपुलर स्ट्रीट फूड ‘पुचका’

बंगाल का पुचका यहां का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. ज्यादातर लोग इसे गोलगप्पा या पानीपुरी ही मानते हैं जबकि ये काफी अलग फूड है. बंगाल में इसे पुचका ही नहीं फुचका भी पुकारा जाता है. बंगाल के फुचके का स्वाद दिल्ली के गोलगप्पे से थोड़ा अलग होता है. गोलगप्पे में इमली का खट्टामीठा स्वाद आता है जबकि कोलकता के फुचके में तीखापन ज्यादा होता है. इसमें नमक और खास मसालों का यूज किया जाता है. इसका स्वाद नहीं खुशबू भी मुंह में पानी ले आती है. फुचके में पानी भरने से पहले उबाले हुए काले चने भी भरे जाते हैं.

Leave a Reply