ट्रंप के बाद ईरान की चाल से घबराया सोना! दाम में बड़ी ग‍िरावट​

Gold Silver Price Today: वेस्‍ट एश‍िया में चल रहे तनाव का तमाम कोश‍िशों के बावजूद कोई हल नहीं न‍िकल पा रहा. प‍िछले द‍िनों ट्रंप चीन के दौरे पर गए थे. लेक‍िन वहां भी क‍िसी तरह का रास्‍ता नहीं न‍िकल पाया. इसके बाद उन्‍होंने इशारा द‍िया क‍ि ईरान पर फ‍िर से हमलों को तेज क‍िया जाएगा. उनके इस बयान से इंटरनेशनल मार्केट में सोनाचांदी दोनों ही टूट गए. लेक‍िन अब ईरान की तरफ से अमेर‍िकी फाइटर जेट एफ35 को मार ग‍िराने का दावा क‍िया है. ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह भी कहा क‍ि जंग से म‍िले अनुभव के बाद यद‍ि दोबारा संघर्ष हुआ तो दुनिया को और ‘कई सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे. इससे यह आशंका जताई जा रही है क‍ि ईरान जंग के ल‍िए खुद को तैयार कर रहा है.

ट्रंप के बाद ईरान की चाल से घबराया सोना! दाम में बड़ी ग‍िरावट​

ट्रंप और अराघची के बयान के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगातार टूट रहा है. हालांक‍ि, भारतीय बाजार में इसकी कीमत में तेजी देखने को म‍िली. इंटरनेशल मार्केट में बुधवार सुबह सोने का दाम करीब 25 डॉलर प्रत‍ि औंस टूटकर 4464 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गया. एक समय 5500 डॉलर प्रत‍ि औंस तक चढ़ने वाले गोल्‍ड के दाम में यह बड़ी ग‍िरावट है. सोने की कीमत का यह प‍िछले दो महीने के दौरान सबसे न‍िचला स्‍तर बताया जा रहा है. इंटरनेशनल लेवल पर दाम में उठापटक का असर घरेलू बाजार में भी देखने को म‍िलता है.

4500 डॉलर से नीचे आया सोने का रेट
बुधवार सुबह कॉमेक्‍स पर भी सोने के दाम में बड़ी ग‍िरावट देखी गई और यह 45 डॉलर टूटकर 4,466 डॉलर प्रत‍ि औंस पर ट्रेड करता देखा गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा चांदी भी ग‍िरकर 73.90 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गई. हर बार ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल टेंशन के बीच सोने के दाम में तेजी देखी जाती थी. न‍िवेशक अपना पैसा बाजार से न‍िकालकर सेफ हेवन माने जाने वाले गोल्‍ड में न‍िवेश करते थे. लेक‍िन इस बार दुन‍ियाभर में चल रहे तनाव के बीच सोने के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है.

घरेलू बाजार का हाल
केंद्र सरकार ने प‍िछले द‍िनों रुपये को मजबूती देने और देश का व‍िदेशी मुद्रा भंडार बचाने के ल‍िए सोने के आयात पर लगने वाली कस्‍टम ड्यूटी को 6 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत कर द‍िया. मंगलवार शाम को सोने और चांदी के रेट चढ़कर बंद हुए. www.ibjarates.com पर जारी रेट के अनुसार कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाला सोना 159077 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा 23 कैरेट वाला सोना उछलकर 158440 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और 22 कैरेट वाला सोना 145715 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. चांदी भी चढ़कर 268713 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई.

Leave a Reply