
यूपी के सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर खिलाड़ी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच की जा रही है।
यूपी के सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर खिलाड़ी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृत खिलाड़ी की पहचान 15 वर्षीय अनंत बड़सर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव दथेड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई। अनंत कक्षा नौ का छात्र था और अंडर 15 कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। वह बुधवार दोपहर से लापता था।
पुलिस के अनुसार परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि बुधवार को किसी बात को लेकर घर में डांट-फटकार हुई थी, जिसके बाद वह घर से चला गया था। बुधवार रात करीब 1:10 बजे देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट से पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। जीआरपी ने पहुंचकर जांच की और शिनाख्त हो सकी।
धीमे रेलवे ट्रैक पर अनंत की माैत से उठे सवाल, जांच शुरू
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर का शव दो हिस्सों में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तमाम बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। कोर्ट रोड पुल के पास जहां अनंत का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, वहां ट्रेनों की रफ्तार बेहद कम हो जाती है। इस वजह से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस भी इसे सिर्फ हादसा मानकर नहीं चल रही है और अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जीआरपी आसपास के हालात, ट्रेन की गति, लोको पायलट की सूचना और घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
15 वर्षीय अनंत बड़सर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव दथेड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली कक्षा नौ का छात्र था और अंडर 15 कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। बुधवार रात करीब 1:10 बजे देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट से पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
अनंत जीत चुका था कई पदक
अनंत अपने चाचा सितम सिंह की देखरेख में कुश्ती में करियर बना रहा था। उसने फरवरी-मार्च में वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। एक अप्रैल को कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने कांस्य पदक हासिल किया था। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रभारी जीआरपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव दो हिस्सों में मिला है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
गांव दथेड़ा में हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार दोपहर अनंत के शव को परिजन लेकर पैतृक शामली के चौसाना के गांव दथेड़ा पहुंचे। वहां गमगीन माहौल में अनंत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि अनंत बड़ौत में कोच गौरव कुमार की एकेडमी में रहकर तैयारी कर रहा था। रात में रेलवे ट्रैक पर जहां शव मिला, वहां तलाश के दौरान मिले मोबाइल फोन को ऑन किया तभी परिजनो की कॉल अनंत के मोबाइल पर पहुंची, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।
चमकने से पहले ही बुझ गया खेल जगत का सितारा
कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना ली थी। स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर उसने भविष्य की बड़ी उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार ही नहीं, पूरे खेल जगत को सदमे में डाल दिया।





