‘ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो…’

जेपी मॉर्गन चेस की एक सीनियर अधिकारी लोर्ना हजदिनी पर उनके ही एक जूनियर कर्मचारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. यह मामला न्यूयॉर्क की एक अदालत में चल रहा है. शिकायत करने वाले कर्मचारी की पहचान छुपाई गई है और उसे जॉन डो नाम दिया गया है. उसने अपने साथ यौन शोषण, नस्लीय टिप्पणी और करियर खराब करने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं.

‘ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो…’

कोर्ट में सोमवार को फाइल किए गए एक नए मुकदमे के अनुसार, यह मामला 2024 में शुरू हुआ था, जब दोनों एक साथ काम करते थे. कर्मचारी का कहना है कि शुरुआत में ही हजदिनी ने उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था. एक दिन काम के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपना पेन गिराया और उसे उठाने के दौरान कर्मचारी के शरीर को छुआ और कहा कि ओह, तुमने कॉलेज में बास्केटबॉल खेला था? मुझे बास्केटबॉल खिलाड़ी बहुत पसंद हैं. ऐसे लोग मुझे बैचेन कर देते हैं. धीरेधीरे उनका व्यवहार और ज्यादा अजीब होने लगा. उन्होंने कर्मचारी को ड्रिंक पर बुलाया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव डाला. कर्मचारी के मना करने पर लोर्ना हजदिनी ने कहा कि अगर तुमने जल्द ही मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी, कभी मत भूलना मैं तुम्हारी मालिक हूं.

धमकी और दबाव के आरोप

मुकदमे में कहा गया है कि हजदिनी ने कई बार कर्मचारी को धमकाया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह उसकी बॉस हैं और अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसका प्रमोशन रोक दिया जाएगा और करियर खत्म कर दिया जाएगा. साथ ही, कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ नस्लीय टिप्पणी की गई. उसे ब्राउन बॉय इंडियन कहा गया और यह भी कहा गया कि मैनेजमेंट ऐसे लोगों को आगे नहीं बढ़ाना चाहता.

जबरदस्ती और ड्रग देने का आरोप

शिकायत में एक बेहद गंभीर आरोप यह भी है कि हजदिनी ने कर्मचारी को उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. यह भी कहा गया है कि उन्होंने उसे रोहिप्नोल नाम की दवा दी, जिसे आमतौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, और साथ ही ऐसी दवा भी दी, जिससे वह मजबूर होकर संबंध बना सके. कर्मचारी ने बताया कि वह इस दौरान डर के कारण विरोध नहीं कर पाया. एक दिन उसने विरोध किया तो पास के कमरे में मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी आवाज भी सुनी.

अपार्टमेंट में हुई घटना का आरोप

मुकदमे में एक घटना का जिक्र है, जिसमें हजदिनी कर्मचारी के घर पहुंचीं. वहां उन्होंने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की. कर्मचारी के अनुसार, वह इस दौरान रोने लगा, लेकिन हजदिनी ने उसे चुप रहने को कहा और उसका मजाक उड़ाया. इस दौरान उसकी पत्नी को लेकर भी नस्लीय और अपमानजनक बातें कही गईं.

कंपनी में शिकायत और जवाब

मई 2025 में कर्मचारी ने जेपी मॉर्गन में लिखित शिकायत दी. उसने अपने साथ हुए व्यवहार को विस्तार से बताया और कहा कि यह लगातार हो रहा था. हालांकि, कंपनी ने जांच के बाद इन आरोपों को खारिज कर दिया. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि जांच में इन दावों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले. उनका यह भी कहना है कि शिकायत करने वाले ने जांच में पूरा सहयोग नहीं किया.

मुआवजे की मांग और कानूनी लड़ाई

कर्मचारी के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट को इस मामले से व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह का नुकसान हुआ है. वह अब कोर्ट में मुआवजा मांग रहे हैं. इस वजह से उसकी नौकरी चली गई. उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. पीड़ित के वकील ने यह भी कहा कि कंपनी की नीतियों में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके.

आरोपी अधिकारी का प्रोफाइल

लोर्ना हजदिनी करीब 15 साल से जेपी मॉर्गन के साथ जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में लेवरेज्ड फाइनेंस डिवीज़न में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और कई बड़े सेक्टर में काम का अनुभव हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जेपी मॉर्गन से पहले, हजदिनी ने मेडिकल डायरेक्टर के ऑफिस में काम किया था. इसके बाद उसने ग्लेज़र कैपिटल मैनेजमेंट और ट्यूडर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में इंटर्नशिप की थी.

Leave a Reply